जावेद अख्तर को इस हाल में देख चिंतित हुए फैंस, व्हील चेयर पर आए नजर, Video

Javed Akhtar Video: जावेद अख्तर की गिनती बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक के तौर पर होती है. उन्होंने कई यादगार और सदाबहार गीत लिखे हैं, साथ ही ढेरों जबरदस्त फिल्में भी दी हैं. वो हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि, अब उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखने के बाद उनके चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए.
दरअसल, जावेद अख्तर मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ स्पॉट हुए. इस दौरान वो व्हील चेयर पर नजर आए. जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया फैंस उनको लेकर चिंतित हो गए और सोशल मीडिया पर पूछने लगे कि आखिर जावेद अख्तर को क्या हुआ है. हालांकि, वो व्हील चेयर पर क्यों हैं, क्या उन्हें कोई दिक्कत हुई है, इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं है.
View this post on Instagram
पहले भी व्हील चेयर पर दिखे हैं जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने एयरपोर्ट पर मुस्कुराते हुए पैपराजी के साथ बातचीत की. पैपराजी ने जब उन्हें रिक्वेस्ट किया, तो फिर उन्होंने व्हील चेयर से खड़े होकर भी पोज दिए. ये पहली बार नहीं है जब वो व्हील चेयर पर नजर आए हैं. इससे पहले 2023 में भी एक बार एयरपोर्ट पर उन्हें व्हील चेयर पर देखा गया था. जब उस वक्त पैपराजी उनकी तस्वीर ले रहे थे तो उन्होंने कहा था कि रुक जाओ, उतर जाने दो, उसको बाद फोटो लेना, नहीं तो मैं बीमार लगूंगा. उसके बाद उन्होंने ये भी कहा था कि दूर तक चलकर कौन जाए.
अब एक बार फिर से वो मुंबई एयरपोर्ट पर व्हील चेयर पर स्पॉट हुए. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उनके साथ वीडियो में शबाना आजमी भी नजर आ रही हैं. दोनों पैपराजी के कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं और सभी से मुस्कुराते हुए बातचीत करते दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
चीन, जापान, साउथ कोरिया और रूस में कब रिलीज़ होगी रामायण? पक्की खबर मिल गई
दुनिया का एकलौता एक्टर जो राम भी बना, लक्ष्मण भी बना और राजा दशरथ भी, 4000 करोड़ी रामायण का है हिस्सा
जावेद अख्तर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो जावेद अख्तर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘बंटवारा 1947’ है, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे. शबाना आजमी भी अहम भूमिक में दिखी थीं. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से जावेद अख्तर बतौर गीतकार जुड़े हुए थे. उन्होंने फिल्म के गाने लिखे थे. ये फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज हुई. आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया.




