दुर्गा घोटे से साई पल्लवी तक, पिछले 100 साल के मनोरंजन के इतिहास में ये 9 एक्ट्रेस बनीं हैं सीता

9 Actress Who Played Maa Sita Role: सिनेमा जगत की शुरुआत से ही रामायण जैसे महाकाव्य पर फिल्में बननी शुरू हो गई थीं. फिर जब छोटे पर्दे की शुरुआत हुई तो उसमें भी रामायण पर कई सारे सीरियल्स बनाए गए. यहां तक फादर ऑफ इंडियन सिनेमा के तौर पर मशहूर दादा साहेब फाल्के की दूसरी फिल्म लंका दहन भी रामायण पर बनी थी. लेकिन इस फिल्म में एक हीरो ने ही मां सीता का रोल प्ले किया था. वहीं किसी भी फिल्म में पहली बार सीता का रोल दिग्गज एक्ट्रेस दुर्गा घोटे ने प्ले किया था. वहीं हाल ही में आई रामायण में ये किरदार साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने प्ले किया है.
वक्त के साथ-साथ मां सीता के किरदार को पर्दे पर दिखाने का अंदाज भी बदला है. हालिया रिलीज रामायण में सीता को सीधा-सादा दिखाने के साथ ही उन्हें महाज्ञानी और एक वॉरियर की तरह पेश किया गया है. ये उस दौर के परिवेश के हिसाब से रिलेटेबल भी लगता है. हालांकि इसे लेकर बहस भी छिड़ी है. जहां कुछ लोग मां सीता के इस रोल से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जो लोग इसे डिफेंड कर रहे हैं. वे रामायण के 300 संस्करण और अलग-अलग स्थानों पर इसके अलग-अलग प्रचलन और मान्यताओं का हवाला दे रहे हैं. हालांकि बहस के इतर इसे लेकर कोई विवाद देखने को नहीं मिल रहा है. बता रहे हैं कि भारतीय सिनेमा के 100 साल के इतिहास में किन एक्ट्रेस ने बड़े और छोटे पर्दे पर मां सीता का रोल प्ले किया है.
दुर्गा घोटे
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस दुर्गा घोटे ने साल 1934 में आई फिल्म सीता में मां सीता का रोल प्ले किया था. इसे मां सीता के जीवन पर केंद्रित कर के ही बनाया गया था. इसका निर्देशन देबकी कुमार बोस ने किया था. फिल्म में पृथ्वीराज कपूर भगवान राम के रोल में नजर आए थे. वहीं दूसरी तरफ लव के रोल में त्रिलोक कपूर नजर आए थे. इसके अलावा फिल्म में मुख्तार बेगम और गुल हामिद भी थे.
मां सीता के रोल में दुर्गा घोटे
शोभना सामंत
साल 1943 में आई फिल्म राम राज्य में शोभना सामंत ने मां सीता का रोल प्ले किया था. इसमें प्रेम अदिब ने भगवान राम का रोल निभाया था. वहीं ऋषि वालमीकि के रोल में बद्री प्रसाद नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन और निर्माण विजय भट्ट ने किया था वहीं इसका संगीत शंकरराव व्यास ने दिया था. फिल्म में अरुणा राय, बीना राय और कन्हैयालाल का भी रोल था.
अनीता गुहा
साल 1961 में बाबूभाई मिस्त्री ने एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम संपूर्ण रामायण था. 3 घंटे 3 मिनट की इस फिल्म में वसंद देसाई और भारत व्यास ने म्यूजिक दिया था. फिल्म में महीपाल ने भगवान राम का रोल किया था वहीं अनीता गुहा मां सीता के रोल में नजर आई थीं. फिल्म में ललिता पवार, अचला सचदेव और हेलेन भी थीं.
ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office: 6 दिन में 820 करोड़ रुपये पार, गदर 2-बाहुबली समेत इन 5 फिल्मों का रामायण ने किया खेल तमाम
जया प्रदा
साल 1976 में रामायण माइथोलॉजी पर एक फिल्म आई थी जिसका नाम सीता कल्याणम था. ये फिल्म हिंदी, तेलुगू और मलयालम जैसी 3 भाषाओं में रिलीज की गई थी. फिल्म में रवि कुमार ने भगवान राम और भगवान विष्णु का रोल प्ले किया था. वहीं इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा ने मां सीता और मां लक्ष्मी का किरदार निभाया था.
दीपिका चिखलिया
साल 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण को अभी तक के इतिहास की सबसे पॉपुलर रामायण माना जाता है. इसे बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि सीरियल के फॉर्म में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया था जिसके 78 एपिसोड्स आए थे. इसमें दीपिका चिखलिया ने मां सीता का रोल प्ले किया था और उनके इस किरदार को आज भी मां सीता के तौर पर सबसे ऑथेंटिक और रिलेटेबल माना जाता है.
मां सीता के रोल में दीपिका चिखलिया
देबीना बनर्जी
टीवी की दुनिया में इसके बाद रामायण पर खूब काम हुआ. लेकिन रामानंद सागर की रामायण के अलावा 2008 में आए रामायण सीरियल को ही सक्सेस मिली और पसंद किया गया. इसमें टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने मां सीता का रोल निभाया था और फैंस को भी उनका लुक पसंद आया था. इसमें गुरमीत चौधरी ने भगवान राम का रोल प्ले किया था.
नयनतारा
साल 2011 में साउथ की फिल्म राम राज्यम रिलीज की गई थी. इस फिल्म का निर्देशन बापू ने किया था. फिल्म का संगीत इल्लयाराजा ने दिया था. 2 घंटे 26 मिनट की ये फिल्म हिंदी, तेलुगू और मलयालम में रिलीज की गई थी. इसमें नंदमुरी बालकृष्णन ने भगवान राम का रोल प्ले किया था. वहीं फिल्म में एकानीनी नागेश्वर राव ने वाल्मीकि का रोल निभाया था.
ये भी पढ़ें- Scene Box Office: सूर्या की फिल्म सीन ने रामायण के सामने दिखाया अपना जलवा, 5 दिन में बजट का 3 गुना कमा लिया
कृति सेनन
साल 2023 में आई आदिपुरुष फिल्म 100 साल के इतिहास में रामायण पर बनी सबसे विवादित फिल्म साबित हुई थी. फिल्म रिलीज के पहले तो हाइप बंटोरने में सफल रही थी और 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट में भी बनकर तैयार हुई थी. प्रभास ने इस फिल्म में भगवान राम का रोल किया था और मां सीता के रोल में कृति सेनन नजर आई थीं. लेकिन ये फिल्म फैंस के बीच इंपैक्ट क्रिएट करने में असफल रही थी और फ्लॉप साबित हुई थी. डायलॉग्स, सीन्स और इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की वजह से इस फिल्म का खूब विरोध हुआ था.
साई पल्लवी
अब 2026 में 4000 करोड़ में बनी रामायण फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का रोल प्ले किया है और साई पल्लवी इसमें मां सीता के किरदार में नजर आई हैं. फिल्म अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी मूवी मानी जा रही है. इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और नमित मल्होत्रा ने इसका निर्माण किया है. फिल्म ने महज 6 दिनों में ही 823 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सभी की नजरें हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इसका पहला पार्ट दंगल के ऑल टाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगा. इसका दूसरा पार्ट 2028 में आएगा.




