मनोरंजन

भुवन बाम के शो ‘ढिंढोरा 2’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

Dhindora: Season 2:एक्टर और मशहूर कंटेंट क्रिएटर भुवन बाम एक बार फिर अपने पॉपुलर शो ‘ढिंढोरा’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं. भुवन बाम और रोहित राज ने मिलकर इस शो को प्रोड्यूस किया है. इस बार कहानी में टिटू मामा अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करते नजर आएंगे. लेकिन उनकी यह कोशिश कई नई मुश्किलों और मजेदार घटनाओं को जन्म देगी. लंबे समय से फैंस इसका इंतजार रहे थे. जो अब जल्द खत्म भी होने वाला है. भुवन में दूसरे सीजन के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

‘ढिंढोरा’ का पहला सीजन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. इस शो ने भारत में क्रिएटर के जरिए कहानी कहने के एक नए अंदाज को पहचान दिलाई थी. इसकी खास बात यह थी कि भुवन बाम ने खुद ही कई अलग-अलग किरदार निभाए थे और उन सभी को एक ही कहानी से जोड़ा था. आइए जानते हैं नेटफ्लिक्स पर कब प्रीमियर होने वाला है.

कब आ रहा भुवन का शो?

भुवन बाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है. इसके जरिए उन्होंने शो की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. भुवन का ये शो 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा. दूसरे सीजन के बारे में बात करते हुए कहा एक्टर ने कहा है कि ‘ढिंढोरा’ की शुरुआत एक ऐसी दुनिया से हुई थी, जिसमें काफी अफरा-तफरी और हंसी-मजाक था. इसकी कहानी लोगों को अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई लगती थी. अब दूसरे सीजन में उसी ह्यूमर और भावनाओं को पहले से बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ जुड़ने से इस शो को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा. साथ ही इसकी कहानी और किरदारों का देसी अंदाज भी बरकरार रहेगा. भुवन ने कहा कि वह पुराने फैंस के साथ-साथ नए दर्शकों को भी शो के इस नए चैप्टर से जोड़ने के लिए काफी उत्साहित हैं.

शो में नजर आएंगे भुवन बाम के कई किरदार

नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने भी शो को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि ‘ढिंढोरा’ के जरिए दर्शकों को टिटू मामा, बबलू जी, जानकी, समीर और बंचो जैसे कई पसंदीदा किरदार फिर से देखने को मिलेंगे. खास बात यह है कि इन सभी किरदारों को भुवन बाम ने ही निभाया है. उन्होंने इस सीरीज में कुल नौ अलग-अलग किरदारों को पर्दे पर उतारा है.

Related Articles

Back to top button