2027 में आएगा Samsung Galaxy S27+! 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

सैमसंग की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S27 को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं. अब इस सीरीज के Samsung Galaxy S27+ को भारत की सरकारी सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) पर देखा गया है. इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, कंपनी ने अब तक इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन साल 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है.
इससे पहले Samsung Galaxy S27 को भी BIS वेबसाइट पर देखा गया था. अब Galaxy S27+ की लिस्टिंग सामने आने से भारत में इसकी लॉन्चिंग की संभावना और बढ़ गई है. टेक ब्लॉगर अनविनराज वालियाथारा (@ZionsAnvin) ने X पर इसकी जानकारी दी है. उनके मुताबिक, BIS वेबसाइट पर सैमसंग का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-S956B/DS के साथ लिस्ट हुआ है. माना जा रहा है कि यह मॉडल Galaxy S27+ है. हालांकि, BIS लिस्टिंग में फोन के फीचर्स या अन्य तकनीकी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S27 सीरीज में 4 स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं. इनमें Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra शामिल हो सकते हैं. हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इन मॉडल्स की पुष्टि नहीं की है.
Samsung Galaxy S27+ (SM-S956B/DS) spotted at the BIS certification in India.
#Samsung #GalaxyS27Plus https://t.co/oQOaiUhRKB
— Anvin (@ZionsAnvin) November 10, 2026
Samsung Galaxy S27+ के संभावित फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S27+ में कंपनी का नया Exynos 2700 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह चिपसेट 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी बेहतर होने की उम्मीद है. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.66 इंच की फुल HD+ 2X AMOLED स्क्रीन मिल सकती है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक हो सकता है. यह डिस्प्ले स्टैंडर्ड Galaxy S27 के मुकाबले बड़ी होगी. फोन को 8GB और 12GB रैम के विकल्पों में पेश किया जा सकता है. वहीं, स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB के विकल्प मिलने की उम्मीद है.
कैमरे में मिल सकता है 3X ऑप्टिकल जूम
फोटोग्राफी के लिए Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. इसके लिए Sony IMX955 या Samsung S5KGNG सेंसर का इस्तेमाल हो सकता है. इसके अलावा फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है, जिसमें Sony IMX564 सेंसर दिया जा सकता है. तीसरा कैमरा टेलीफोटो लेंस हो सकता है, जो 3X तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा. इसमें Samsung S5K3K1 सेंसर मिलने की बात कही गई है.
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में Samsung S5K3LU या Sony IMX874 सेंसर दिया जा सकता है. फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक और मीडिया रिपोर्ट पर आधारित हैं. फोन के डिजाइन, कीमत, बैटरी और अन्य फीचर्स को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- Unboxing के बाद तुरंत फोन-लैपटॉप चालू करना कितना सही? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये जरूरी बात




