मनोरंजन

Scene Box Office: रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायण के आगे सूर्या की सीन ने की ताबड़तोड़ शुरुआत, चौंका देंगे आंकड़े

Scene Opening Day Box Office Collection: साउथ फिल्म सीन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया है. 4000 करोड़ी रामायण के सामने भी सीन ने अपना दम दिखाया है और अपनी अनएक्सपेक्टेड कमाई से चौंका दिया है. इस फिल्म का सामना मौजूदा समय में दो फिल्मों के साथ हुआ है. लेकिन दोनों फिल्मों की रिलीज का सीन पर कोई असर नहीं पड़ा है और पहले दिन फिल्म ने बता दिया है कि ये आने वाले समय में लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी. साथ ही इसी फिल्म के साथ सूर्या ने अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रन को बरकरार रखा है.

चाहें करुप्पु को ले लीजिए या फिर विश्वनाथ एंड सन्स को. पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में लगातार बढ़िया कलेक्शन कर के दिखा रही हैं. इन फिल्मों में अब नया नाम सीन का जुड़ गया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का ओपनिंग डे का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा है.

सीन ने कितने रुपये कमा लिए?

सूर्या की फिल्म सीन ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में तगड़ा कलेक्शन कर के दिखाया है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अपनी कमाई से चौंका दिया है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत में ओपनिंग डे पर फिल्म ने नेट कलेक्शन के आधार पर 19.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके अलावा फिल्म ने पहले दिन ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर 22.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म ने विदेश में भी अपनी कमाई से चौंकाया है और 12 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन से निकाले हैं. इसके अलावा इस फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 34.25 करोड़ रुपये का हो गया है जो बेहद खास है.

ये भी पढ़ें- Ramayana: दूसरे दिन हिंदी में इन 22 फिल्मों से पिछड़ गई रामायण, आदिपुरुष और वॉर 2 का भी रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रणबीर कपूर

किन दो फिल्मों से सीन का सामना?

सीन फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का मुकाबला रणबीर कपूर की रामायण से देखने को मिला है. रामायण ने 2 दिनों में लगभग 222 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. वहीं आगे भी सीन के सामने ये मूवी चट्टान की तरह खड़ी नजर आ रही है. इसके अलावा इस फिल्म का सामना नयनतारा की मूवी मोकुती अम्मन 2 से हो रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.15 करोड़ रुपये की ही कमाई की है. ऐसे में इस फिल्म को आगे अपना कलेक्शन सुधारने की जरूरत होगी.

Related Articles

Back to top button