‘अगर रोका तो तीन-तीन बुर्के पहनूंगी…’ हिजाब पहनने पर शबाना आजमी का बयान, कुरान का भी किया जिक्र

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं. वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं. अक्सर ही उनके बयान सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं. अब शबाना आजमी ने बुर्का पहनने के मुद्दे पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कोई ये नहीं बोल सकता है कि आपको बुर्का पहनने का हक नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि कुरान में ये नहीं लिखा है कि किस तरह का बुर्का पहनना है, बल्कि ये लिखा है कि आपकी नजर में शालीनता चाहिए. शबाना ने कहा कि शालीनता की बात मर्द के लिए भी है और औरत के लिए भी है.
हाल ही में एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में शबाना आजमी से पूछा गया कि एक ऐसा भी वक्त था जब समाज थोड़ा आपके खिलाफ था, क्योंकि आपने बोला था कि ‘एक मुस्लिम को उसका बुर्का नहीं पहनना चाहिए’. इस पर अपनी बात रखते हुए शबाना आजमी ने कहा, “देखिए मुझे ऐसा लगता है कि कुरान में कहीं ऐसा नहीं लिखा है कि बुर्का इस तरह का पहनना चाहिए. कुरान में तो लिखा है कि आपकी नजर में वो मॉडेस्टी होनी चाहिए. वो मॉडेस्टी मर्द के लिए भी है और औरत के लिए भी है. कुछ लोग ऐसा पेश करते हैं जिसकी वजह से उस धर्म के बारे में पूरा कंफ्यूजन हो जाता है.”
‘आप कौन होते हैं बोलने वाले है?’
शबाना आजमी ने आगे कहा, “लेकिन मेरा ये भी मानना है कि देखिए मैं बुर्का नहीं पहनती, लेकिन अगर आप मुझे कहेंगे कि आपको बुर्का पहनने का हक नहीं है तो फिर मैं तीन बुर्के पहनूंगी. आप कौन होते हो बोलने वाले? ये दो आपस में जुड़ी हुई चीजें हैं, लेकिन ये नहीं हो सकता है कि आप सेक्युलरिज्म के पर्दे में फंडामेंटलिज्म को बढ़ाएं. ये नहीं हो सकता है.”
ये भी पढ़ें-
अविनाश ने दिया धोखा? भड़कीं ईशा ने दी चेतावनी- मुझे मजबूर मत कीजिए
सनी देओल के बेटे राजवीर से हो रही है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी? सच सामने आ गया
शबाना आजमी की प्रोफेशनल लाइफ
बहरहाल, अगर बात शबाना आजमी की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो वो इसी साल दो बड़ी फिल्मों में दिखी हैं. पहली फिल्म सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और दूसरी फिल्म इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ है. ये दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हुईं. ‘बंटवारा 1947’ तो फ्लॉप रही थी, लेकिन ‘आवारापन 2’ वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ सुपरहिट रही.




