मनोरंजन

Ramayana: कौन हैं ‘रामायण’ में रावण के लिए यश के बॉडी डबल बने JD शर्मा? ‘टॉक्सिक’ में भी कर चुके हैं काम

रामायण में रावण बने यश हर तरफ छा गए हैं. इस फिल्म में एक्टर के बॉडी डबल बने एक्टर का नाम जेडी शर्मा है. इस फिल्म से पहले वो यश के साथ टॉक्सिक में भी काम कर चुके हैं. जूम को दिए एक  इंटरव्यू में JD ने खुद बताया कि उन्होंने फिल्म के दशानन वाले सीन में यश के डुप्लीकेट के तौर पर काम किया था.
जेडी शर्मा हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले हैं और फिलहाल मुंबई में रहते हैं. IMDb के मुताबिक, उनकी लंबाई 6 फीट है. वह फिल्मों, टेलीविजन, माइक्रो ड्रामा और क्षेत्रीय सिनेमा में कई तरह के किरदार निभा चुके हैं. यश के साथ 'टॉक्सिक' में काम करने के बाद उन्हें 'रामायण' में भी उनके बॉडी डबल के तौर पर काम करने का मौका मिला.
जेडी शर्मा ने प्रिंस दीवान के निर्देशन में बनी फिल्म 'केसरी वीर' में मुर्शिद का किरदार निभाया था. यह फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके अलावा उन्होंने कवल शर्मा की लिखी और निर्देशित फिल्म 'शुगर फ्री गर्ल्स' में जिमी का किरदार निभाया था. 
खबरों के मुताबिक, वह पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' का भी हिस्सा रह चुके हैं. फिल्मों के अलावा जेडी शर्मा ने टीवी की दुनिया में भी काम किया है. IMDb के अनुसार, उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स में 'शिव शक्ति- तप त्याग तांडव', 'श्रीमद रामायण' और 'झनक' जैसे टीवी शोज शामिल हैं.
जूम को दिए इंटरव्यू में जेडी शर्मा ने बताया कि उन्हें सबसे पहले 'रामायण' में काम करने का मौका मिला था. उन्होंने कहा, "मेरे पास पहले रामायण का ऑप्शन आया था. मैंने यश सर का डुप्लीकेट किया था. आपने जो दशानन रावण वाला सीन देखा होगा, उसमें मैंने उनका बॉडी डबल बनकर काम किया है. फाइट सीक्वेंस और तांडव तो उन्होंने खुद ही किए थे."
JD ने यह भी बताया कि 'रामायण: पार्ट 1' में बॉडी डबल के तौर पर उनके काम को देखकर ही उन्हें फिल्म के दूसरे पार्ट में एक अच्छा किरदार मिला है. उन्होंने कहा, "अभी फिलहाल पार्ट 2 में मैं एक अच्छा किरदार भी कर रहा हूं. वह मुझे सेट पर ही मिला था. नितेश सर की वजह से और वहां बॉडी डबल के तौर पर मैंने जो काम किया, उसी के चलते मुझे यह किरदार मिला."

Related Articles

Back to top button