शाही शादी में शाहरुख खान ने लुंगी पहनकर किया डांस, सोनू निगम ने भी जमाया रंग, देखें वीडियो

Shah Rukh Khan Lungi Dance: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान जहां भी जाते हैं, छा जाते हैं. अपने बेहतरीन अंदाज के जरिए वो महफिल लूट लेते हैं. एक बार फिर से एक ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला, जब वो उदयपुर में एक शादी में परफॉर्म करने पहुंचे. अब वेडिंग फंक्शन से उनके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. किसी वीडियो में वो दूल्हे के साथ दिख रहे हैं, तो किसी वीडियो में वो अपने गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं.
शाहरुख खान बुधवार शाम उदयपुर पहुंचे. उनके साथ-साथ मशहूर सिंगर सोनू निगम भी शामिल हुए. जो वीडियोज सामने आए हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों सितारे किसी शाही शादी का हिस्सा बने हैं. एक वीडियो में शाहरुख दूल्हे के साथ थोड़ा हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. वो दूल्हे से बाहों को फैलाने वाला अपना आइकॉनिक पोज भी करवाते हैं. मंच पर सोनू निगम भी दिख रहे हैं. महफिल में उन्होंने अपनी आवाज से रंग जमाया. शाहरुख सिंगर को गले भी लगाते दिखते हैं.
View this post on Instagram
‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के गाने पर शाहरुख खान का डांस
एक और वीडियो है, जिसमें शाहरुख खान अपनी हिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के पॉपुलर गाने ‘लुंगी डांस’ पर भी थिरकते नजर आ रहे हैं. वो पैंट के ऊपर लुंगी बांधे भी नजर आ रहे हैं और जमकर डांस कर रहे हैं. उनके साथ और भी कुछ लोग मंच पर रंग जमाते नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर ये तमाम वीडियोज छाए हुए हैं. शाहरुख के फैंस इन वीडियोज को काफी पसंद कर रहे हैं.
Latest King Shah Rukh Khan dancing on Lungi Dance song at private wedding ceremony
#ShahRukhKhan #KING #SRK #Udaipur #TeamSRKAryanKnights https://t.co/3zGWHprEbw
— Team SRK Aryan Knights Fan Club (@srkaryanknights) November 26, 2026
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म
बहरहाल, शाहरुख इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं. फिल्म से पहले फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार है. रिपोर्ट्स की मानें तो 14 दिसंबर को मेकर्स इसका ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं. ट्रेलर के 10 दिन के बाद यानी 24 दिसंबर को ये फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. ‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. ये एक एक्शन फिल्म है, जिसमें शाहरुख लीड रोल में हैं और अभिषेक बच्चन ने विलेन का किरदार निभाया है.
ये भी पढ़ें-
अक्षय कुमार ने FREE में किया कॉफी विद करण 9 का शूट, हैरान रह गईं ट्विंकल खन्ना, ऐसे किया रिएक्ट
मातृभूमि के लिए सलमान खान ने तोड़ा अपना पुराना रूल, इस गाने के लिए खूब बहाया पसीना, क्या थी वजह?
शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी ‘किंग’ में अहम भूमिका में हैं. सुहाना पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज़ बना हुआ है. अब रिलीज के बाद देखना होगा कि ये पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती है.





