Eetha Big Deal: श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ ने रिलीज से पहले ही की रिकॉर्डतोड़ कमाई! इन 3 फिल्मों पर खेला बड़ा दांव

Eetha Big Deal: इस साल की शुरुआत से अबतक कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं. जहां छोटे बजट की फिल्मों ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. तो दूसरी ओर बड़ी बजट की फिल्में कुछ खास कमाई करने में सफल नहीं हो पाई हैं. अब नवंबर और दिसंबर में कई फिल्में आने वाली हैं, जिनकी फिलहाल तेजी से तैयारियां चल रही हैं. इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ भी शामिल हैं, जो 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म का सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा. अब ‘ईठा’ ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है. हाल ही में पता लगा कि फिल्म कि फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बिक गए हैं.
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिसमें पहले कहा गया था कि, जियो स्टूडियोज अब श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ को डिस्ट्रीब्यूट नहीं कर रहा है. वो फिल्म से अलग हो गए हैं. वहीं, ‘ईठा’ को अब पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स वाले डिस्ट्रीब्यूट करने वाले हैं. इस ड्रामा फिल्म के राइट्स हासिल करने के लिए पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स ने कितनी रकम चुकाई है? जान लीजिए.
कितने करोड़ में बिके डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स?
कई रिपोर्ट से पता लगा कि, ईठा’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 90 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. लेकिन ट्रेड से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ये राइट्स PVR आइनॉक्स पिक्चर्स ने 80 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में हासिल किए हैं. यह डील एडवांस पेमेंट के बेसिस पर हुई है. फिर भी, यह एक बहुत बड़ी रकम है. जो श्रद्धा कपूर की इस फिल्म पर मैडॉक और PVR आइनॉक्स, दोनों के भरोसे को दिखाती है.”
दिनेश विजन और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने बड़ी प्लानिंग के साथ इस फिल्म का ट्रेलर तैयार किया है. फिल्म में काफी कुछ है, जो दर्शकों को 4 दिसंबर को पता चलेगा. जब ‘ईठा’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसलिए, यह फिल्म सबको चौंका सकती है. और उम्मीद है कि यह पिक्चर महाराष्ट्र में जबरदस्त कमाई करेगी.
क्यों PVR ने इतनी बड़ी रकम दी?
कहा जा रहा है कि, इतनी बड़ी रकम शायद इसलिए दी गई है क्योंकि PVR INOX पिक्चर्स, मैडॉक के साथ अपने रिश्ते मजबूत करना चाहता है. ताकि वो भविष्य में उनकी अगली फिल्में भी रिलीज कर सकें. उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी दमदार है. इनमें अनीता पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’, ‘स्त्री 3’ और विकी कौशल की ‘महावतार’ शामिल हैं.




