KBC 18 Exclusive: अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य से जुड़ीं अफवाहें खारिज, इस दिन से रीस्टार्ट करेंगे KBC की शूटिंग

Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए राहत भरी बड़ी खबर सामने आई है. पिछले दो-तीन दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर यह खबरें तेजी से चल रही थीं कि अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) की शूटिंग रोक दी है और ब्रेक पर चले गए हैं. हालांकि, इन सभी तरह-तरह के कयासों और चिंताजनक अफवाहों पर अब पूरी तरह से विराम लग गया है.
टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक बिग बी के स्वास्थ्य को लेकर घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है. वो बिल्कुल ठीक हैं. मौसम के कारण उनकी थोड़ी तबीयत खराब हुई थी, लेकिन घबराने जैसा कुछ नहीं है. अमिताभ बच्चन कल यानी 10 नवंबर (मंगलवार) से एक बार फिर ‘केबीसी 18’ के सेट पर शूटिंग रीस्टार्ट करने जा रहे हैं.
बिग बी को लेकर हुए दावे की सच्चाई
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि 84 वर्षीय बिग बी की तबीयत काफी खराब हो गई है, जिसके चलते चैनल को पुराने एपिसोड्स और स्पेशल री-रन का सहारा लेना पड़ रहा है. लेकिन असलियत ये है कि अमिताभ बच्चन को कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई थी. उन्हें केवल सीजनल फ्लू (हल्का मौसमी बुखार और जुकाम) था. लगातार शूटिंग शेड्यूल और मिल रहे थ्रेट्स के बाद डॉक्टर्स और शो के मेकर्स ने कुछ दिनों के लिए एहतियाती आराम की सलाह दी थी. बस इसी ब्रेक के चलते नए एपिसोड्स की शूटिंग रोकी गई थी.
ये भी पढ़ें-
रामायण की आंधी के बीच सूर्या की सीन का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में बजट का डबल कमा लिया
रामायण ने 4 दिन में कमाए 500 करोड़! डंकी, कांतारा, विक्रम समेत इन 15 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
कब से देखने को मिलेगा KBC का नया एपिसोड?
जानकारी के मुताबिक बिग बी की सेहत बिल्कुल ठीक है और वे बहुत जल्द वापसी करेंगे. सूत्रों ने बताया कि अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले जलसा के बाहर और सेट पर सुरक्षा के सभी जरूरी मानकों का पूरा जायजा ले लिया गया है. अपनी दिनचर्या और फैंस से जुड़ाव को लेकर अमिताभ बच्चन खुद भी अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लगातार एक्टिव हैं. 10 नवंबर से सेट पर लौटने के साथ ही नए एपिसोड्स की शूटिंग फुल स्विंग में शुरू हो जाएगी, जिसके बाद 16 नवंबर से टीवी पर दर्शकों को नए एपिसोड्स देखने को मिलेंगे.




