शिक्षा

झारखंड सरकार का युवाओं को तोहफा, जज और APO की तैयारी के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग

Jharkhand Free Coaching Scheme: झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व सरकार अब युवाओं को जज और सहायक अभियोजन पदाधिकारी (एपीओ) बनाने के लिए फ्री कोचिंग कराने वाली है. साथ ही सरकार कानून के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों (यूएलएलपीपी) में प्रवेश की तैयारी भी करवाएगी. इसके लिए हर साल 200 छात्रों का चयन किया जाएगा. इनमें से 50 सिविल जज (जुनियर डिवीजन), 50 को एपीओ और 100 को कानून के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी.

छात्रों को एक्सपर्ट टीचर्स से पढ़ने, मॉक टेस्ट और मेंटर की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी. इतना ही नहीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. न्यायीक सेवा और एपीओ की तैयारी छात्रों को आठ महीने तक कराई जाएगी. हर सप्ताह अधिकतम 14 घंटे की क्लासेस होंगी. वहीं विधि पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए छह महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

रीक्षा तिथियों के हिसाब से कैलेंडर बनेगा

जनरल स्टडीज, लीगल स्टडीज, निबंध और अन्य जरूरी विषय एक्सपर्ट शिक्षक पढ़ाएंगे. सप्ताह और हर महीने में मॉक टेस्ट लिए जाएंगे. संभावित परीक्षा तिथियों के हिसाब से कैलेंडर बनाया जाएगा. पूर्णकालिक और अंशकालिक मेंटर के अलावा अवश्यकता के अनुसार, मनोवैज्ञानिक और सॉफ्ट स्किल एक्सपर्ट्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे. पढ़ाई में कमजोर छात्रों की अलग से कक्षाएं होंगी.

कौन ले सकेंगे फ्री कोचिंग का लाभ?

इस योजना का लाभ सिर्फ वही छात्र ले सकेंगे, जो प्रदेश के स्थानीय निवासी हैं. इसके लिए छात्रों को सक्षम प्राधिकारी से जारी वैध निवास और आय प्रमाण पत्र देना होगा. परिवार की सालाना आय आठ लाख से कम होनी चाहिए. छात्रों की झारखंड के किसी स्कूल या कॉलेज से संबंधित परीक्षा के लिए निर्धारित 10वीं और 12वीं की शैक्षणिक योग्यता पूरी होनी चाहिए.

इस योजना के लिए वो छात्र पात्र नहीं होंगे, जो पहले से केंद्र या राज्य सरकार से अथवा किसी स्वायत्त संस्था की फ्री कोचिंग या अनुदानित ऑफलाइन कोचिंग का लाभ ले चुके हैं. कोचिंग में सभी छात्रों की रोजाना बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगेगी. हर महीने कम से 70 फीसदी उपस्थिति जरूरी होगी.

ये भी पढ़ें: कोचिंग से लौट रही छात्रा थी तभी मुंह पर डालकर सुनसान जगह ले गए दरिंदे, किया गैंगरेप

Related Articles

Back to top button