शिक्षा

UPSC ESE 2027 का शेड्यूल जारी, 31 जनवरी को प्रीलिम्स, 18 जून को मेन्सहोगा आयोजित

UPSC ESE 2027: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (ESE) 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत ESE 2027 प्रीलिम्स का आयोजन 31 जनवरी 2027 किया जाएगा. तो वहीं ESE मेन्स 2027 का आयोजन 18 जून 2027 को किया जाएगा. प्रीलिम्स का आयोजन 31 जनवरी 2027 को दो शिफ्ट में किया जाएगा. UPSC की तरफ से ESE का आयोजनकेंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और सेवाओं में इंजीनियरिंग पदों के लिए कैंडिडेट्स की की भर्ती करने के लिए किया जाता है.

आइए, जानते हैं कि UPSC ESE 2027 प्रीलिम्स का सिलेबस क्या है. मसलन, प्रीलिम्स में कौन से पेपर होंगे. साथ ही जानेंगे कि UPSC ESE 2027 से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को कैसे नियुक्ति कितना वेतन दिया जाता है.

UPSC ESE 2027 प्रीलिम्स में होंगे दो पेपर

UPSC ESE 2027 प्रीलिम्स में होंगे दो पेपर होंगे. दोनों ही पेपर में वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे, जो कुल 500 नंबरों के होंगे. पहला पेपर ‘सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड’ (General Studies and Engineering Aptitude) का होगा, जो सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जो 200 नंबर का होगा.

वहीं दूसरा पेपर कैंडिडेट्स की तरफ से चुने गएइंजीनियरिंग विषय पर आधारित होगा, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा. दूसरा पेपर 300 नंबरों का होगा. जो भी कैंडिडेट्स प्रीलिम्स पास कर लेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा (मेन्स) में शामिल होने का मौका मिलेगा. प्रीलिम्स के बाद मेन्स और उसके बाद पर्सनैलिटी टेस्ट होगा. उसके बाद मेरिट तैयार की जाएगी.

चार कैटेगरी में बांटे गए हैं पद

असल में UPSC ESE के अंतर्गत आने वाले पदों को इंजीनियरिंग विषयों के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है. इसमें पहली कैटेगरी को सिविल इंजीनियरिंग को रखा गया है. तो वहीं दूसरी कैटैगरी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग को रखा गया है. इसी तरह तीसरी कैटेगरी को इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग को रखा गया है. वहीं चौथी कैटेगरी में इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग को रखा गया है. इसी के अनुरूप कैंडिडेट्स को नियुक्ति दी जाती है.

मसलन, सिविल इंजीनियरिंग कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स को सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस, बॉर्डर रोड्स इंजीनियरिंग सर्विस, MES सर्वेयर और इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस पदों पर नियुक्ती दी जाती है. वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, रक्षा विभाग और इंडियन रेलवे मैनेजमेंट के पदों पर नियुक्ति दी जाती है, जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स को सेंट्रल इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग सर्विस, पावर इंजीनियरिंग में नियुक्ति दी जाती है. तो वहींइलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स को इंडियन टेलीकम्युनिकेशन सर्विस, रेडियो रेगुलेटरी सर्विस, रेलवे और रक्षा विभाग में नियुक्ति दी जाती है.

UPSC ESE 2027 शेड्यूल के लिए क्लिक करें

Related Articles

Back to top button