रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ को लेकर बवाल! शूटिंग के चलते रुके क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

Pralay: इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, पर अबतक रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका है. जी हां, कई बड़े रिकॉर्ड्स को तबाह करने वाली यह फिल्म अभी भी टॉप पर है. जिसके बाद से ही रणवीर सिंह के अगले प्रोजेक्ट को लेकर माहौल बना है. जो कि एक जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी मुंबई शहर के बैकग्राउंड पर बेस्ड है. वहीं, रणवीर सिंह के अपोजिट कल्याणी प्रियदर्शन काम कर रही हैं. जबकि, इस पिक्चर का डायरेक्शन जय मेहता कर रहे हैं. इन सबके बीच फिल्म को लेकर तगड़ा बवाल हो गया है. जिसकी वजह है कि मुंबई के आजाद मैदान में शूटिंग की परमिशन, जिससे एक विवाद शुरू हो गया है.
हाल ही में ‘मुंबई मिरर’ पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि महाराष्ट्र सरकार के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने ‘प्रलय’ के मेकर्स को परमिशन दी थी. जिसके चलते आजाद मैदान में 6 घंटे तक शूटिंग होनी थी. पर अब इससे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) नाराज हो गया.
शूटिंग से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन नाराज
दरअसल रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’ की लंबे वक्त से शूटिंग चल रही है. पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का अब कहना है कि शूटिंग की वजह से अंडर-14 और अंडर-16 इंटर-स्कूल क्रिकेट मैचों के शेड्यूल में दिक्कत आ गई है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ‘प्रलय’ की शूटिंग की वजह से MCA को पहले से तय किए गए इन मैचों को पोस्टपोन करने पर मजबूर होना पड़ा. वहीं, यह पहली बार है जब आजाद मैदान में फिल्म की शूटिंग की परमिशन दी गई है. MCA ने स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर को लेटर लिखकर इस फैसले पर अपनी नाराजगी जताई है.
इस पूरे मामले को लेकर MCA एपेक्स काउंसिल के सदस्य नदीम मेमन ने कहा – ‘प्रलय’ फिल्म की शूटिंग के लिए वहां बड़े सेट लगाए गए. और घास बिछाई गई. यह कोई फिल्म शूटिंग की जगह नहीं है, बल्कि एक क्रिकेट मैदान है जहां खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचने के लिए अपने खेल को अच्छा करते हैं. इस शूटिंग की वजह से हमारे चल रहे टूर्नामेंट पोस्टपोन हुए. इस नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?
किन शर्तों पर मेकर्स को मिली जगह?
दरअसल यह परमिशन कई शर्तों के साथ दी गई थी. प्रोडक्शन टीम को क्रिकेट पिच पर गाड़ियां लाने, खाना पकाने, खुदाई करने की मनाही थी. या ऐसा कोई भी काम करने से मना किया गया था जिससे मैदान को नुकसान पहुंच सके. मेकर्स को पुलिस, ट्रैफिक विभाग और BMC से जरूरी परमिशन लेने के साथ-साथ MCA से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ लेना जरूरी था. इसके अलावा, उन्हें 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर एक अंडरटेकिंग भी जमा करने के लिए कहा गया था. फिल्म मेकर्स से 6 घंटे के लिए 40,000 रुपये का किराया लिया गया. इसके अलावा, उन्हें 40,000 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी भी जमा करनी थी.




