UGC NET 2026 दिसंबर की एडवांस सिटी स्लिप जारी, 89.56% को पहली पसंद का शहर आवंटित

UGC NET 2026 December: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2026 में शामिल होने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की एडवांस सिटी स्लिप जारी कर दी है. कैंडिडेट्स अब अपनी-अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. एडवांस सिटी स्लिप जारी करने के साथ ही NTA ने कुछ डेटा भी शेयर किया है. NTA ने स्पष्ट किया है कि 89.56% कैंडिडेट्स को उनकी पहली पसंद का शहर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवंटित किया गया है.
आइए, जानते हैं कि यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं. जानेंगे कि इस संबंध में शिकायत स समाधान के लिए कैसे और कहां संपर्क कर सकते हैं. इसके साथ ही जानेंगे कि किस दिन कौन से विषय का एग्जाम आयोजित किया जाना है.
9 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने किया है आवेदन
NTA की तरफ से जारी अपडेट के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 9,76,008 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स में से 89.56% कैंडिडेट्स को उनकी पहली पसंद का शहर आंवटित किया गया है. तो वहीं97.74% कैंडिडेट्स को उनकी तरफ से भरे गए 4 शहरों में से एक शहर का आवंटन किया गया है. इसके साथ ही कैंडिडेट्स की सिटी स्लिप जारी की गई है.
ऐसे डाउनलोड करें UGC NET सिटी स्लिप
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन पर क्लिक करें.
- यहां UGC NET December 2026 City Intimation Slip के लिंक को चुनें.
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- मांगी गई जानकारी सबमिट करें.
- स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें.
समस्या होने पर यहां करें संपर्क
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000, 011-69227700
संपर्क का समय: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक
टोल फ्री नंबर: 1800 180 4747 (24×7)
कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़े नए अपडेट, निर्देश और घोषणाओं के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.
UGC-NET December 2026: Advance City Intimation Slips are out! Putting candidate convenience first – of 9,76,008 candidates: •89.56% allotted their 1st choice exam city •97.74% allotted a city from among their 4 chosen cities Download your slip at https://t.co/n31bnScKzT यूजीसी-नेट दिसंबर 2026: एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी! उम्मीदवारों की सुविधा सबसे पहले – 9,76,008 उम्मीदवारों में से: •89.56% को मिला पहली पसंद का परीक्षा शहर •97.74% को मिला अपनी चार पसंदों में से ही एक शहर अपनी स्लिप https://t.co/n31bnScKzT से डाउनलोड करें #UGCNET #UGCNET2026 #UGCNETDecember2026 #CityIntimationSlip #NTA #NTAExams
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 26, 2026
14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर नेट एग्जाम
NTA की तरफ से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को किया जाएगा. प्रत्येक दिन दो पालियों में यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का आयोजन किया जाएगा. इन चार दिनों में कुल 87 विषयों का NET एग्जाम आयोजित किया जाएगा. आइए जानते हैं कि किस दिन कौन से विषयों का एग्जाम किस पाली में आयोजित किया जाएगा.
14 दिसंबर को दो पालियों में 16 विषयों का नेट एग्जाम
NTA की तरफ से जारी किए गए अपडेट के अनुसार 14 दिसंबर को दो पालियों में नेट एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. दोनों पालियों में 16 विषयों के नेट एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. तो वहीं दूसरी पाली के एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. आइए, जानते हैं कि 14 दिसंबर को किस पाली में किस विषय का नेट एग्जाम आयोजित किया जाएगा.
14 दिसंबर, पहली पाली
- इतिहास
- लोक प्रशासन
- एजुकेशन
- सोशल वर्क
- पालि
- प्राकृत
- कम्पेयरेटिव लिटरेचर
14 दिसंबर, दूसरी पाली
- होम साइंस
- साइकोलॉजी
- म्यूजिक
- कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस
- पॉपुलेशन स्टडीज
- पर्सियन
- रशियन
- बंगाली
- मैथिली
- अरेबिक
15 दिसंबर को दो पालियों में 10 विषयों के एग्जाम
NTA की तरफ से जारी यूजीसी नेट दिसंबर 2026 शेड्यूल के अनुसार 15 दिसंबर को दोनों पालियों में 10 विषयों के एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. तो वहीं दूसरी पाली के एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. आइए, जानते हैं कि 15 दिसंबर को किस पाली में किस विषय का नेट एग्जाम आयोजित किया जाएगा
15 दिसंबर, पहली पाली
- क्रिमिनोलॉजी
- परफॉर्मिंग आर्ट – डांस/ड्रामा/थिएटर
- फोक लिटरेचर
- उर्दू
- मलयालम
- ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेज/लिटरेचर
15 दिसंबर, दूसरी पाली
- फिजिकल एजुकेशन
- संस्कृत ट्रेडिशनल सब्जेक्ट्स
- बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मार्केटिंग, पर्सनल मैनेजमेंट
- आयुर्वेदा बायोलॉजी
- डिजास्टर मैनेजमेंट
16 दिसंबर को दो पालियों में 10 विषयों के एग्जाम
NTA की तरफ से जारी यूजीसी नेट दिसंबर 2026 शेड्यूल के अनुसार 16 दिसंबर को दोनों पालियों में 10 विषयों के एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. तो वहीं दूसरी पाली के एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. आइए, जानते हैं कि 16 दिसंबर को किस पाली में किस विषय का नेट एग्जाम आयोजित किया जाएगा
16 दिसंबर, पहली पाली
- पॉलिटिकल साइंस
- कम्पेयरेटिव स्टडी ऑफ रिलीजन्स
- डोगरी
- जापानीज
16 दिसंबर, दूसरी पाली
- कॉमर्स
- लिंग्विस्टिक्स
- इंडियन कल्चर
- डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज
- बुद्धिस्ट, जैना, गांधीयन एंड पीस स्टडीज
- राजस्थानी
17 दिसंबर को दो पालियों में 10 विषयों के एग्जाम
NTA की तरफ से जारी यूजीसी नेट दिसंबर 2026 शेड्यूल के अनुसार 17 दिसंबर को दोनों पालियों में 10 विषयों के एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. तो वहीं दूसरी पाली के एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. आइए, जानते हैं कि 17 दिसंबर को किस पाली में किस विषय का नेट एग्जाम आयोजित किया जाएगा
17 दिसंबर, पहली पाली
- इंग्लिश
- स्पैनिश
- चाइनीज
- कश्मीरी
- कोंकणी
17 दिसंबर, दूसरी पाली
- ज्योग्राफी
- विजुअल आर्ट
- म्यूजियोलॉजी एंड कंजर्वेशन
- पंजाबी
- तमिल
- मराठी
18 दिसंबर को दो पालियों में 17 विषयों के एग्जाम
NTA की तरफ से जारी यूजीसी नेट दिसंबर 2026 शेड्यूल के अनुसार 18 दिसंबर को दोनों पालियों में 17 विषयों के एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. तो वहीं दूसरी पाली के एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. आइए, जानते हैं कि 18 दिसंबर को किस पाली में किस विषय का नेट एग्जाम आयोजित किया जाएगा
18 दिसंबर, पहली पाली
- हिंदी
- इंडियन नॉलेज सिस्टम
- जर्मन
- सिंधी
- फ्रेंच
- अरब कल्चर एंड इस्लामिक स्टडीज
- मणिपुरी
- कन्नड़
18 दिसंबर, दूसरी पाली
- मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म
- वूमेन स्टडीज
- लॉ
- लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस
- फिलॉसफी
- फोरेंसिक साइंस
- लेबर वेलफेयर, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, पर्सनल मैनेजमेंट, एचआरएम
- संथाली
- इलेक्ट्रॉनिक साइंस
- तेलुगु
- नेपाली
21 दिसंबर को दो पालियों में 19 विषयों के एग्जाम
NTA की तरफ से जारी यूजीसी नेट दिसंबर 2026 शेड्यूल के अनुसार 21 दिसंबर को दोनों पालियों में 19 विषयों के एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. तो वहीं दूसरी पाली के एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. आइए, जानते हैं कि 21 दिसंबर को किस पाली में किस विषय का नेट एग्जाम आयोजित किया जाएगा
21 दिसंबर, पहली पाली
- इकोनॉमिक्स
- पॉलिटिक्स (इंटरनेशनल रिलेशंस / डिफेंस स्टडीज आदि सहित)
- हिंदू स्टडीज
- संस्कृत
- एंथ्रोपोलॉजी
- एनवायर्नमेंटल साइंसेज
- गुजराती
- ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज
- बोडो
21 दिसंबर, दूसरी पाली
- सोशियोलॉजी
- योग
- सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ
- स्टैटिस्टिक्स
- फॉरेस्ट्री
- आर्कियोलॉजी
- टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट
- एडल्ट एजुकेशन / कंटीन्यूइंग एजुकेशन
- असमीज
- उड़िया




