शिक्षा

रेलवे NTPC भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म, 1688 पदों पर मौका

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. पहले आवेदन की प्रक्रिया 13 नवंबर को समाप्त होनी थी, लेकिन अब उम्मीदवारों को फॉर्म भरने और आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 15 नवंबर 2026 तक का अतिरिक्त समय दिया गया है. इस भर्ती के जरिए रेलवे के विभिन्न विभागों में कुल 1,688 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

1688 पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी की इस भर्ती के तहत चार अलग-अलग पदों को भरा जाएगा. पदों के अनुसार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है.

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 700 पद
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 600 पद
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट-200 पद
  • ट्रेन क्लर्क-188 पद
  • कुल पद -1,688

15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वो इस बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की लास्ट डेट 15 नवंबर 2026 है. इसी दिन तक फीस भी जमा करनी होगी.

ऐसे भरें ऑनलाइन आवेदन

  • 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर NTPC Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें.
  • 4. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • 5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें.
  • 6. जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
  • 7. निर्धारित आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • 8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. उम्मीदवारों की उम्र का निर्धारण 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर किया जाएगा. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी.

  • जनरल और EWS: जन्म 2 जनवरी 1997 से 1 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए.
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): जन्म 2 जनवरी 1994 से 1 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए.
  • SC/ST: जन्म 2 जनवरी 1992 से 1 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए.

Related Articles

Back to top button