शादी में अचानक डांस फ्लोर पर पहुंचे अंकल, फिर जो किया उसे देखकर सब रह गए हैरान!

सोशल मीडिया पर आए दिन डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है. इन दिनों एक ऐसे ही अंकल जी का डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. शादी समारोह में उनके जबरदस्त भांगड़े ने ऐसी धूम मचाई कि वहां मौजूद लोग भी उन्हें देखते रह गए. उम्र को किनारे रखकर अंकल जी ने जिस जोश के साथ डांस किया, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल है और लोग अपने-अपने अंदाज में जश्न का मजा ले रहे हैं. इसी बीच अंकल जी डांस फ्लोर पर पहुंचते हैं और अपने शानदार भांगड़े से पूरी महफिल में जान डाल देते हैं. उनके डांस करने का अंदाज इतना मजेदार है कि वहां मौजूद लोग भी खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक पाते. कभी वह हाथ ऊपर उठाकर भांगड़े वाले स्टेप्स करते हैं, तो कभी पूरे जोश के साथ पैर थिरकाते नजर आते हैं.
भांगड़े के ऐसे स्टेप्स पहले नहीं देखे होंगे!
अंकल जी के चेहरे पर दिख रही खुशी और उनका बेफिक्र अंदाज इस वीडियो को और भी खास बना देता है. ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं है कि कौन उन्हें देख रहा है या लोग उनके डांस के बारे में क्या सोचेंगे. वह बस अपने अंदाज में शादी का पूरा मजा ले रहे हैं. उनके एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स देखकर ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने पहले से ही इस खास मौके के लिए तैयारी कर रखी हो.
खास बात यह है कि अंकल जी का उत्साह किसी युवा से कम नहीं दिख रहा. जहां आजकल लोग डांस करते समय कैमरे और दूसरों की प्रतिक्रिया का ध्यान रखते हैं, वहीं ये अंकल बिना किसी झिझक के खुलकर नाचते नजर आ रहे हैं. उनका यही अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो देखने वाले यूजर्स भी उनकी एनर्जी और डांस की तारीफ कर रहे हैं.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @bhangrabyrahul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है. लोग अंकल जी के डांस को देखकर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ उनके जोश को सलाम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: चलती बाइक की सीट पर खड़ा हुआ युवक, पीछे से आ रहा था ट्रक! वीडियो देख कांप उठेंगे
वैसे भी शादी-ब्याह का असली मजा तभी आता है, जब लोग अपनी सारी झिझक छोड़कर दिल खोलकर नाचते हैं. अंकल जी ने अपने डांस से यही बात साबित कर दी है. उनका वीडियो देखकर इतना तो तय है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, अगर मन में उत्साह हो तो किसी भी मौके को यादगार बनाया जा सकता है.
यहां देखिए वीडियो
Instagram पर यह पोस्ट देखें




