मनोरंजन

अभिषेक बच्चन और करीना कपूर पर भड़क गए थे सूरज बड़जात्या, गुस्से में फेंक दिया था माइक

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने चार साल बाद फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ से डायरेक्शन में वापसी की है. उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार उनकी शांत स्वभाव और सपोर्ट करने के तरीके की तारीफ कर चुके हैं. हालांकि, हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में सूरज बड़जात्या ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे. सूरज बड़जात्या ने बताया है कि एक बार सेट पर उन्हें काफी गुस्सा आ गया था.

जी हां, सूरज को अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान पर गुस्सा आ गया था और उन्होंने काफी बुरा रिएक्ट किया था. फिल्ममेकर ने बताया है कि उन्होंने दोनों स्टार्स पर माइक तक फेंक दिया था. ये किस्सा उनकी फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ के सेट पर का है. लेकिन आखिर सूरज बड़जात्या ने ऐसा क्यों किया था आइए जानते हैं.

अभिषेक-करीना की शरारतों से परेशान हो गए थे सूरज

सिद्धार्थ कन्नन ने बातचीत के दौरान सूरज बड़जात्या से पूछा कि क्या कभी ऐसा हुआ है, जब उन्हें शूटिंग के सेट पर गुस्सा आया हो? इस सवाल के जवाब में फिल्ममेकर ने साल 2003 में आई फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ का किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि फिल्म में अभिषेक बच्चन और करीना कपूर साथ काम कर रहे थे. दोनों उन्हें बहुत पसंद हैं, लेकिन सेट पर उनकी शरारतें कुछ ज्यादा ही होती थीं. सूरज के मुताबिक, जब भी अभिषेक और करीना सेट पर मिलते थे, तो वे आपस में मस्ती और मजाक करने लगते थे. इस वजह से फिल्म के सीन की रिहर्सल तक नहीं हो पाती थी.

गुस्से में फेंक दिया था माइक

फिल्ममेकर ने आगे बताया कि अभिषेक बच्चन काफी मजाकिया स्वभाव के हैं और उन्हें प्रैंक करने का भी शौक है. वह उनके पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं, लेकिन उस वक्त शूटिंग का समय तेजी से निकल रहा था. ऊपर से सूरज बड़जात्या की नींद भी पूरी नहीं हुई थी. ऐसे में दोनों की लगातार मस्ती देखकर वह अपना आपा खो बैठे और गुस्से में माइक उनकी तरफ फेंक दिया.बता दें साल 2003 में रिलीज हुई ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था. इसमें ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: फिल्म के बाद अब रामायण पर GTA जैसी गेम बनाएंगे नमित मल्होत्रा, बोले- सही वक्त आने पर बताऊंगा

Related Articles

Back to top button