मनोरंजन

‘इश्क में आंसू बहाने का रिवाज है, पर मैं खून बहाऊंगा…’ इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ का दमदार ट्रेलर आया

Emraan Hashmi Gunmaaster G9 Trailer: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के फैंस को उनकी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का बेसब्री से इंतजार है. अब मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करते हुए इस फिल्म के लिए फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है. 11 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर वीडियो रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है.

मेकर्स ने जो ट्रेलर वीडियो जारी किया है वो 2 मिनट 41 सेकेंड का है, जिसकी शुरुआत इमरान के एक दमदार डायलॉग से होती है. वो कहते हैं, “पुजारी अपना तिलक, मियां भाई अपना ईमान और हम अपने इश्क को सिर पर सजाकर रखते हैं. पर एक दिन किसी ने उन्हें कदमों पर गिराकर रौंद डाला.” उसके बाद आगे जेनेलिया संग उनकी केमिस्ट्री दिखाई जाती है. साथ ही अपारशक्ति नेगेटिव रोल में दिखते हैं.

इमरान हाशमी का एक्शन अवतार भी दिखा

इमरान, जेनेलिया से वादा करते हुए कहते हैं, “मैं तुम्हें हंसा भले ही न सकूं, लेकिन कभी किसी को तुम्हें रुलाने नहीं दूंगा.” उसके बाद आगे हिमेश रेशमिया की आवाज में एक रोमांटिक गाना सुनाई देता है- ‘मेरे दर्द दिलबर जिगर आप हो.’ जहां एक तरफ ट्रेलर में इमरान हाशमी का एक रोमांटिक अवतार देखने को मिलता है, तो वहीं दूसरी तरफ वो एक्शन अवतार में भी नजर आते हैं.

वो दुश्मनों से कहते हैं, “मेरे प्यार और परिवार की तरफ किसी ने देखा भी, तो आंख फोड़ दूंगा. उनकी तरफ किसी ने हाथ बढ़ाया तो हाथ काट दूंगा.” एक जगह पर उनका एक और दमदार डायलॉग है. वो कहते हैं, “इश्क में आंसू बहाने का रिवाज है, पर मैं खून बहाऊंगा.” उसके बाद फिर से हिमेश की आवाज में एक गाना सुनाई देता है- ‘पहले तो मैं आशिक था…’

ये भी पढ़ें-

350 करोड़ में बनी कंगुआ के फ्लॉप होने के बाद सूर्या का जबरदस्त कमबैक, दी लगातार चौथी सुपरहिट फिल्म!

इंडोनेशिया में रामायण की धमाकेदार एंट्री, 1000 से ज्यादा शोज़, खतरे में शाहरुख खान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

‘गनमास्टर जी9’ रिलीज डेट

हिमेश रेशमिया के गाने, इमरान का जबरदस्त अंदाज, जेनेलिया संग उनकी जोड़ी, खूब सारा एक्शन, ऐसा लग रहा है कि जैसे मेकर्स ने एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम किया है. ये ट्रेलर फुल एंटरटेनिंग है. अब रिलीज के बाद देखना होगा कि ट्रेलर की तरह फिल्म भी दमदार होती है या नहीं. ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आदित्य दत्त ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है.

Related Articles

Back to top button