मनोरंजन

Alia Bhatt: मुझे आप पर गर्व है… आलिया भट्ट का दिल छू लेने वाला पोस्ट, पति रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर लुटाया प्यार

Alia Bhatt Drop BTS From Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हर तरफ फिल्म की जमकर तारीफ की जा रही है. कहीं VFX को दमदार बताया गया है, तो कहीं रणबीर कपूर और यश का परफॉर्मेंस देखकर हर कोई खुश हो गया है. इन सबके बीच अब रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक BTS शेयर किया है. जिन्होंने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है. इन तस्वीरों में रणबीर कपूर अपने भगवान श्रीराम वाले लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं, उनके साथ लाडली बेटी राहा भी सेट पर दिखाई दे रही हैं.

सामने आई इन तस्वीरों में रणबीर कपूर ‘रामायण‘ फिल्म के सेट पर एकदम योद्धा वाले लुक में दिखे हैं. उन्होंने धोती, ज्वेलरी पहनी है, जबकि कंधे पर तीर-कमान थामा हुआ है. जो उनके ग्रैंड लुक की ही एक झलक है. पहली तस्वीर में रणबीर झुककर अपनी बेटी राहा के माथे पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरी तस्वीर में राहा उनके पास खड़ी होकर उन्हें बेहद प्यार से गले लगा रही हैं.

आलिया ने पति को कही दिल की बात

हालांकि, आलिया भट्ट ने राहा का चेहरा एक छोटे से दिल वाले इमोजी से छिपाया हुआ है. लेकिन पिता और बेटी के बीच की यह बॉन्डिंग फैन्स का दिल जीतने के लिए काफी है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा. उन्होंने रणबीर की मेहनत और फिल्म को लेकर उनके डेडिकेशन की तारीफ की. वो लिखती हैं- ”आपने इसमें अपनी पूरी जान झोंक दी. और फिर भी राहा के लिए आपके पास सब कुछ बचा रहा. मुझे आप पर बहुत गर्व है, रणबीर. और उन सभी लोगों पर भी, जिन्होंने फिल्मों के इस शानदार एक्सपीरियंस में अपना दिल और जान लगा दी. कुछ कहानियां हम सबसे बड़ी होती हैं, और रामायण उनमें से ही एक है.”

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट के इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. फैन्स रणबीर कपूर के इस दमदार लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. साथ ही, फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लोगों के बीच काफी ज्यादा बज बना हुआ है. यह तस्वीरें न सिर्फ फिल्म के ग्रैंड सेट की एक झलक देती हैं, बल्कि पर्दे के पीछे के खूबसूरत पलों को भी खूबसूरती से बयां करती हैं. इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णा ने लिखा- ” एक परिवार के तौर पर आप सभी पर बहुत गर्व है. और रणबीर की मेहनत रंग लाई. आप सभी पर आशीर्वाद बना रहे, ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.”

Related Articles

Back to top button