शिक्षा

दुनिया का पहला AI बुक स्कैम किसे कहा जा रहा, ये चर्चा में क्यों है?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने कई सेक्टर में व्यापक बदलाव किए हैं. माना जा रहा है कि AI की वजह से शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई सेक्टर की चुनौतियों का समाधान किया जा सकेगा. हालांकि AI की वजह से नौकरी संकट भी चिंता का कारण बना हुआ है. कई मायनों में कई तरह की जॉब्स के लिए AI को चुनौती माना जा रहा है. कुल जमा AI समस्या समाधान और चुनौती को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में है. इस बीच AI बुक स्कैम भी सामने आया है, जिसे दुनिया का पहला AI बुक स्कैम कहा जा रहा है. ये AI बुक स्कैम तमिलनााडु से सामने आया है, जहां पब्लिक लाइब्रेरी से ऐसी किताबें पकड़ी गई हैं, जो AI से तैयार की गई थी.

आइए, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं. जानते हैं कि दुनिया का पहला AI बुक स्कैम किसे कहा जा रहा है. जानेंगे कि इस मामले में अब तक क्या हुआ है.

तमिलनाडु लाइब्रेरी घोटाला और दुनिया का पहला AI बुक स्कैम

असल में साधारण शब्दों में ये एक लाइब्रेरी घोटाला है, जिसे मौजूदा समय में तमिलनाडु लाइब्रेरी घोटाला भी कहा जा रहा है. तमिलनाडु के स्कूली शिक्षा मंत्री राजमोहन ने बीते रोज आरोप लगाया कि राज्य की लाइब्रेरी में बड़े पैमाने पर नकली किताबों का घोटाला सामने आया है. उन्होंने इसे “दुनिया का पहला बुक स्कैम” करार दिया है. इस लाइब्रेरी घोटाले के तहत डायरेक्टोरेट ऑफ विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन (DVAC) ने सार्वजनिक लाइब्रेरी से बड़ी संख्या में नकली किताबें जब्त की हैं. तो वहीं अगलविलाक्कु पाथिप्पागम प्रकाशन के मालिक को गिरफ्तार किया है.

1.74 करोड़ की नकली किताबें खरीदी गई

आरोप है कि तमिलनाडु की पब्लिक लाइब्रेरी के लिए पिछले तीन सालों में ‘अगलविलाक्कु पाथिप्पागम’ और ‘फीनिक्स पाथिप्पागम’ से लगभग 1.74 करोड़ रुपये की तमिल किताबें खरीदी गई थीं. जो नकली किताबें थी. बड़ी संख्या में ऐसी नसकली किताबें जब्त की गई हैं.

AI से किताबें की गई तैयार, फर्जी ISBN नंबर से प्रकाशित

दुनियाभर में नकली किताबें प्रकाशित करने का मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन देश-दुनिया में पहली बार सामने आया है कि संदिग्ध प्रकाशकों ने AI से किताबें तैयार की और उन्हें प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम से प्रकाशित कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संदिग्ध प्रकाशकों नेफर्जी इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बुक नंबर (ISBN), बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई कीमतों पर किताबें लाइब्रेरी को बेची हैं.

ज्यां द्रेज के नाम पर फर्जी किताब तैयार की गई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पब्लिक लाइब्रेरी से जब्त की गई किताबों में फीनिक्स पब्लिशिंग हाउस की तरफ से प्रकाशित ‘डेमोक्रेसी एंड पीपल्स राइट्स इन द कंटेंपरेरी वर्ल्ड’ बुक भी है, जिसके लेखक के तौर पर अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज का नाम दिया गया था, जबकि उनका कहना है कि उन्होंने कभी इस नाम से किताब ही नहीं लिखी है.

इसी तरह संगम-युगीन रचना ‘मदुरै कांची’ के लेखक के रूप में मदुरै कूझाथिप पेरुवझुथी का नाम दिया गया है, जबकि इसके लेखक मंगुडी मारुथनार माने जाते हैं. तो वहीं सुब्रमण्य भारती के नाम से कई ऐसी कहानियां किताबों में जोड़ी गई है, जो उन्होंने नहीं लिखी हैं. माना जा रहा है कि AI से किताबें और कहानियां तैयार कर प्रकाशित की गई हैं और लाइब्रेरी में भेजी गई हैं.

Related Articles

Back to top button