मनोरंजन

कोई जरूरत हो तो मुझे कॉल करना…सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ!, शरद कपूर ने किया खुलासा

Sharak Kapoor: बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर शरद कपूर इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है, जिसे देख हर कोई हैरान है. वहीं, शरद की दोस्त हेमा चौधरी ने भी कई राज खोले हैं और बताया है कि कैसे एक्टर के भाई ने भी उनका साथ छोड़ दिया. वहीं, अब खुद शरद ने खुलासा किया है कि उनकी हालत देखने के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से सपोर्ट मिल रहा है. एक्टर ने तो ये भी बताया है कि सलमान खान ने उन्हें फोन कर ये तक कहा है कि उन्हें जिस भी चीज की जरूरत हो वो भाईजान को बता सकते हैं.

IANS के साथ हुई बातचीत में शरद ने कहा कि, सलमान ने मुझसे बात की. उन्होंने कहा कोई जरूरत हो तो प्लीज कॉल कर लेना. मैंने कहा, पक्का भाई. अगर मुझे किसी चीज भी जरूरत होगी तो मैं आपको फोन करूंगा. इतना ही नहीं एक्टर ने सोनू सूद की भी काफी तारीफ की है और कहा है कि वो भी उनके साथ इस मुश्किल वक्त में खड़े हैं. शरद कपूर ने कहा कि सोनू सूद उनके लिए एक असली भाई की तरह हैं. एक फोन करो और जो चीज चाहिए होती है. तुरंत लाकर देता है वो.

पालतू कुत्ते की मौत के बाद उदास रहने लगे थे एक्टर

हालांकि, IANS के साथ हाल ही में हुई बातचीत में शरद कपूर ने बताया कि अब वह बिल्कुल ठीक हैं. उन्होंने कहा कि अपने पालतू कुत्तों की मौत के बाद वह काफी उदास रहने लगे थे. एक्टर ने यह भी बताया कि वह तीन से चार साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे. भारत लौटने के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों से काफी सपोर्ट मिला है. शरद को उम्मीद है कि वह जनवरी 2027 तक दोबारा काम शुरू कर देंगे.

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

शरद कपूर ने साल 1994 में फिल्म ‘मेरा प्यारा भारत’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान महेश भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ (1996) से मिली, जिसमें वह सुष्मिता सेन के साथ नजर आए थे. इसके बाद साल 2000 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘जोश’ में विलेन प्रकाश शर्मा का किरदार निभाकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल के लिए नॉमिनेशन भी मिला था.

उनकी फिल्मों में ‘तमन्ना’, ‘हथियार’, ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’, ‘क्योंकि… मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘एलओसी: कारगिल’ और फरहान अख्तर की ‘लक्ष्य’ शामिल हैं. ‘लक्ष्य’ में उन्होंने मेजर बिनोद सेनगुप्ता का किरदार निभाया था. इसके अलावा शरद कपूर ने सलमान खान के साथ भी ‘ये है जलवा’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में काम किया है. हिंदी फिल्मों के अलावा वह बंगाली फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.

Related Articles

Back to top button