मनोरंजन

Amitabh Bachchan Post: अमिताभ बच्चन ने क्यों लिखा था ‘बच गए’? 3 दिन बाद खोला राज

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं. वो कम शब्दों में इस तरह के पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसे देखने के बाद फैंस सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर वो ये बातें किस संदर्भ में कह रहे हैं. हाल ही में एक बार फिर से उनका एक पोस्ट चर्चा में रहा. किसी को भी उस पोस्ट का मतलब समझ नहीं आ रहा था. अब बिग बी ने खुद ही एक नए पोस्ट के जरिए उस पुराने पोस्ट का मतलब समझाया है.

दरअसल, 15 नवंबर को अमिताभ बच्चन ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा था, “बच गए.” दो शब्दों का ये पोस्ट काफी चर्चा में रहा था. हर कोई जानना चाह रहा था कि आखिर इसका मतलब क्या है, वो किस चीज से बच गए. फैंस उनको लेकर चिंतित भी हो गए थे. हालांकि, अब बिग बी ने 3 दिन बाद एक नया पोस्ट किया है और उन्होंने क्लियर किया है कि उनका वो पोस्ट किस संदर्भ में था.

KBC के सेट पर क्या हुआ था?

अमिताभ बच्चन ने 18 नवंबर को किए पोस्ट में लिखा, “KBC शूट पर पैंट की बेल्ट टूट गई थी, जल्दी से नाड़ा बांध लिया- ‘बच गए’.” अब उनका ये पोस्ट भी चर्चा में आ गया है.

बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने क्विज टीवी रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) को लेकर बिजी चल रहे हैं. 10 अगस्त 2026 से इस शो का 18वां सीजन सोनी टीवी पर ऑन एयर हो रहा है. इस महीने (नवंबर) की शुरुआत में उनकी थोड़ी तबीयत बिगड़ गई थी. मौसम की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई थी. इस वजह से कुछ समय से के लिए वो KBC की शूटिंग से दूर थे.

ये भी पढ़ें-

2 साल से नहीं नहाए, भाई ने भी किया किनारा, हेमा चौधरी ने बताई शरद कपूर की हालत

खत्म हुआ इंतजार! 3 दिसंबर को लौटेंगे सचिव जी, प्रधानपति बनराकस बदलेगा फुलेरा की तस्वीर?

कब से शुरू हुई KBC की शूटिंग?

10 नवंबर से वो शूटिंग पर वापस लौटे. 12 नवंबर को मेकर्स ने नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया और फिर 16 नवंबर से नए एपिसोड आने शुरू हुए. उसी बीच 15 नवंबर को अमिताभ बच्चन का ‘बच गए’ वाला पोस्ट सामने आया था. अगर अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2025 में ‘120 बहादुर’ में दिखे थे. वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘सेक्शन 84’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल शामिल है.

Related Articles

Back to top button