बिना किसी कन्फ्यूजन के देखनी है ‘एवेंजर्स डूम्सडे’? 17 दिसंबर से पहले देखें ये फिल्में, समझ आ जाएगी पूरी कहानी

Avengers: Doomsday: ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ को लेकर धांसू बज बना हुआ है. कुछ वक्त पहले ही भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग चालू हो गई. जिसमें फिल्म ने धूम मचा रखी है और सबका ध्यान खींच लिया है. कुछ लोगों ने सभी फिल्में देखी हैं, पर जिन्होंने नहीं देखीं उनके लिए ‘डूम्सडे’ को समझना अब मुश्किल नहीं होगा. बस उससे पहले यह फिल्में देखनी होगी, ताकी सबकुछ समझ आ जाए. ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की कहानी मल्टीवर्स और कई अलग-अलग टीमों के आपस में जुड़ने पर टिकी है. इस वजह से नई ऑडियंस या जिन्होंने बीच की कुछ फिल्में छोड़ दी हैं, उनके लिए किरदारों के बीच का लिंक समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. 17 दिसंबर को बड़े पर्दे पर ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ आने से पहले ये फिल्में देख लें. पूरी लिस्ट यहां पर है.
दरअसल यह लिस्ट दर्शकों को यह समझने में मदद करती है कि कौन-सा किरदार किस दुनिया से आ रहा है. और आगे की कहानी कैसे जुड़ती है. अगर आपके पास समय कम है, तो कम से कम ‘इन्फिनिटी वॉर’, ‘एंडगेम’, ‘लोकी’, ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’, ‘थंडरबोल्ट्स’ और ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ को जरूर देख लेना चाहिए. पर फिलहाल हम आपको सभी फिल्मों के नाम बता देते हैं, जो ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ को समझने के लिए देखनी चाहिए.
‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले देखें ये फिल्में
1. एक्स-मेन
2. एक्स-2
3. कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर
4. द एवेंजर्स
5. एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर
6. एवेंजर्स: एंडगेम
7. लोकी (2 सीजन)
8. शांग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स
9. स्पाइडर-मैन: नो वे होम
10. डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
11. ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर
12. कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
13. डेडपूल एंड वूल्वरिन
14. थंडरबोल्ट्स
15. द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स
The greatest heroes face their greatest threat.
Experience Avengers: Doomsday in cinemas on December 17.
Releasing in English, Hindi, Tamil and Telugu.
#AvengersDoomsday #17thDecemberIsDoomsday https://t.co/uoi7tOacDb
— Marvel (@Marvel_India) November 14, 2026
दरअसल ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ इसी साल 17 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. इसके बाद अगली फिल्म ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ दिसंबर 2027 में आने वाली है. वहीं, भारत में एडवांस बुकिंग की शुरुआती रफ्तार बता रही है कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर फैन्स में जबरदस्त क्रेज है. ऐसे में 17 दिसंबर से पहले इन फिल्मों की तैयारी करने से आप बिना किसी कन्फ्यूजन के ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ देख पाएंगे.




