WhatsApp में आया कमाल का फीचर, अब 2 हफ्ते पहले ही शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज और फोटो-वीडियो, जानिए प्रोसेस

मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और कमाल का फीचर रोलआउट कर दिया है. WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर लाता रहता है, इसी क्रम में WhatsApp ने एक नया फीचर यूजर्स की लिए अब जारी कर दिया है. इस फीचर का इंतजार यूजर्स काफी समय से कर रहे थे. अब इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स पहले से ही तय कर सकेंगे कि उन्हें किस दिन और किस समय किसी को मैसेज भेजना है. यानी पहले से ही यूजर्स मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे. खास बात यह है कि फिक्स टाइम आने पर WhatsApp खुद ही मैसेज भेज देगा. इसके लिए यूजर को उस समय ऑनलाइन रहने या फोन में ऐप खोलकर रखने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी.
Meta के मालिकाना हक वाले WhatsApp ने 25 नवंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अकाउंट के जरिए इस नए फीचर का टीजर भी जारी कर दिया है. यह फीर पर्सनल चैट के साथ ग्रुप चैट के लिए भी जारी किया गया है. यानी अगर आप किसी को जन्मदिन विश करना चाहते हैं या किसी खास समय पर कोई जरूरी जानकारी भेजनी है, तो पहले से ही मैसेज तैयार करके उसका टाइम फिक्स कर सकते हैं.
कैसे काम करेगा WhatsApp का नया फीचर?
WhatsApp पर मैसेज शेड्यूल वाा ऑप्शन बहुत ही आसान है.
इसके लिए सबसे पहले यूजर को अपनी पर्सनल चैट या किसी ग्रुप को ओपन करना होगा.
अब यहां मैसेज टाइप करें या उसके साथ फोटो और वीडियो को अटैच कर दें.
इसके बाद भेजने वाले बटन को कुछ देर तक प्रेस करके रखें.
ऐसा करने पर मैसेज को शेड्यूल करने का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा.
यहां यूजर अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार डेट और टाइम सेलेक्ट कर लें.
रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर के जरिए यूजर कम से कम 10 मिनट और अधिकतम दो सप्ताह पहले तक मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे. इसमें सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि लिंक, फोटो और वीडियो भी भेजने के लिए तय किए जा सकते हैं. लेकिन लोकेशन, डॉक्यूमेंट फाइल को शेड्यूल करने का ऑप्शन नहीं दिख रहा है.
डिलीट का भी है ऑप्शन
इस फीचर में यूजर्स को अपने शेड्यूल किए गए मैसेज देखने और उन्हें हटाने की सुविधा भी मिलेगी. चैट की डिटेल्स वाले सेक्शन में पेंडिंग मैसेज की अलग लिस्ट दिखाई देगी. अगर किसी वजह से आपका प्लान बदल जाता है, तो आप मैसेज भेजे जाने से पहले उसे डिलीट कर सकते हैं. ऐसा करने पर सामने वाले व्यक्ति को कोई नोटिफिकेशन नहीं जाएगा.
ग्रुप चैट में इस फीचर का इस्तेमाल करते समय एक खास बात का ध्यान रखना होगा. अगर आपने किसी ग्रुप में मैसेज शेड्यूल किया है, तो वह सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखाई देगा, जो शेड्यूल करते समय उस ग्रुप का हिस्सा थे. बाद में ग्रुप में जुड़ने वाले सदस्य को वह मैसेज नहीं मिलेगा.
सभी यूजर्स को अभी नहीं मिला फीचर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ यूजर्स के ऐप में अभी यह फीचर काम करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी सभी अकाउंट तक इसकी पहुंच नहीं हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि WhatsApp इसे धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है. जिन यूजर्स के अकाउंट में यह ऑप्शन नहीं मिल रहा है, उन्हें इसके लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है. या एक बार अपने अपडेट चेक कर लें. शेड्यूल किए गए मैसेज भी WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षा के तहत रहेंगे.
ये भी पढ़ेंः न OpenAI, न Google चीन के इस AI फाउंडर की दौलत पहुंची 55 अरब डॉलर, जानिए कौन हैं लियांग वेनफेंग
ये भी पढे़ंः Telegram पर इस यूजरनेम को खरीदने की लगी 8 करोड़ रुपये की बोली, खुद टेलीग्राम के CEO को ही नहीं हो रहा भरोसा!




