5G फोन के साथ फ्री ईयरबड्स! Vivo के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा ₹1,500 का डिस्काउंट, पढ़ें डिटेल्स

अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Vivo ने अपने Y31t 5G स्मार्टफोन पर खास ऑफर पेश किया है. इस डील के तहत फोन खरीदने पर आपको 1,500 रुपये तक की छूट मिलेगी. इतना ही नहीं, कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को मुफ्त iQOO TWS 1e ईयरबड्स भी दे रही है. इससे पहले कंपनी ने 34,999 रुपये की कीमत वाले vivo Y51 Pro 5G पर भी 2,000 रुपये की छूट और फ्री ईयरबड्स का ऑफर दिया था.
Vivo Y31t 5G पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट?
vivo Y31t 5G दो मेमोरी वेरिएंट में आता है. इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है. वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 31,499 रुपये में मिलता है. कंपनी दोनों मॉडल पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है. यह ऑफर Vivo की वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध है छूट के बाद फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत 25,499 रुपये हो जाती है.
डिस्काउंट के लिए Vivo की वेबसाइट पर HDFC, Axis और SBI बैंक कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, Amazon पर HDFC, Axis और ICICI बैंक कार्ड से यह फायदा मिलेगा. अगर आप EMI पर फोन खरीदते हैं, तो 1,500 रुपये की छूट मिलेगी. वहीं, एक बार में पूरा पेमेंट करने पर Vivo की वेबसाइट पर 1,260 रुपये और Amazon पर 1,080 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. फ्री ईयरबड्स की बात करें तो iQOO TWS 1e सिर्फ Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट से फोन खरीदने पर मुफ्त मिलेंगे.
Vivo Y31t 5G के फीचर्स
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर बना है. इसके साथ Adreno 613 GPU मिलता है.फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1608×720 पिक्सल है. स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,250 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. आंखों की सेफ्टी के लिए इसमें लो ब्लू लाइट, DC डिमिंग और आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Vivo Y31t 5G फोन कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मेन कैमरा और 2MP का बोकेह लेंस मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.बैटरी इसकी बड़ी खूबियों में से एक है. इसमें 7,200mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. मजबूती के लिए फोन को SGS 5-Star Drop Resistance सर्टिफिकेशन मिला है. इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करती हैं. फोन में Moisture Detection और One-Tap Water Ejection जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें- फोन चलाने की आदत से हो रहे हैं परेशान? आज ही बदल दें ये 5 सेटिंग्स, खुद छूट जाएगी आदत
200MP कैमरे वाला 5G फोन खरीदने का सुनहरा मौका! पहली बार मिल रहा 6 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट




