उत्तर प्रदेश

3 साल तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज करने की जरूरत! Jio ने लॉन्च किया धांसू प्रीपेड प्लान, इतनी है कीमत

रिलायंस जियो ने भारतीय ग्राहकों के लिए 10,000 रुपए का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3 साल की वैलिडिटी है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद ग्राहकों को अगले 1,095 दिनों तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी. इस दौरान रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलेगी.

इसके अलावा कंपनी इस प्लान के साथ JioHotstar, JioTV और JioAICloud जैसी डिजिटल सेवाओं का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. यह रिचार्ज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जरिए से किया जा सकेगा.

Jio के 10,000 रुपए वाले प्लान में क्या मिलेगा?

जियो के इस नए प्रीपेड प्लान में 1,095 दिनों यानी करीब 3 साल की वैलिडिटी मिलती है. इसमें देश के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है. इसके अलावा हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी. डेटा की बात करें तो ग्राहकों को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. इस तरह तीन साल में कुल 2,737.5GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा. अगर किसी दिन ग्राहक 2.5GB डेटा की लिमिट खत्म कर देते हैं तो इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी. इसके अलावा जिन ग्राहकों के पास 5G स्मार्टफोन है और उनके इलाके में जियो की True 5G सर्विस उपलब्ध है, उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिल सकता है.

JioHotstar से लेकर Canva Pro Lite तक का सब्सक्रिप्शन

इस प्लान में सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट ही नहीं, बल्कि कई डिजिटल सेवाओं का फायदा भी मिलता है.

  • JioHotstar: ग्राहकों को JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन मिलेगा.
  • JioTV: इसके जरिए लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा मिलेगी.
  • JioAICloud: कंपनी की तरफ से 50GB क्लाउड स्टोरेज दिया जाएगा.
  • Canva Pro Lite: ग्राहकों को 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

Canva Pro Lite में यूजर्स को डिजाइन बनाने के लिए एक्स्ट्रा टूल और टेम्पलेट मिलते हैं. हालांकि, इसका सब्सक्रिप्शन केवल 12 महीने तक ही वैलिड रहेगा. यानी जियो के रिचार्ज की तीन साल की वैलिडिटी खत्म होने से काफी पहले Canva का सब्सक्रिप्शन समाप्त हो जाएगा.

MyJio ऐप और रिटेल स्टोर से करा सकेंगे रिचार्ज

जियो का यह 10,000 रुपए वाला प्लान देशभर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. ग्राहक इसे MyJio ऐप और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा जियो के रिटेल स्टोर और थर्ड पार्टी दुकानों से भी यह प्लान लिया जा सकता है.

चर्चा में जियो के दूसरे प्लान

जियो ने हाल ही में 15 रुपए का डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है. इसमें 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है. इसके अलावा कंपनी ने Canva के साथ पार्टनरशिप के तहत कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान में डिजाइनिंग टूल का सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया है. 399 रुपए वाले प्लान में 12 महीने के लिए Canva Pro मिलता है, जबकि 349 रुपए और कुछ अन्य योग्य प्लान में Canva Pro Lite की सुविधा दी जाती है.

ये भी पढ़ें- Apple iPhone 18 में मिल सकती है 18 Pro से भी बड़ी बैटरी, जानें कब होगा लॉन्च?

Related Articles

Back to top button