9 से 5 की नौकरी और 7% की FD से नहीं बनती दौलत! जानें अमीर और मिडिल क्लास परिवारों के बीच का असली फर्क

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इन दिनों काम, पैसा और ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ को लेकर एक जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है. इस चर्चा की शुरुआत प्रेम सोनी नाम के एक यूजर की पोस्ट से हुई है. प्रेम सोनी खुद को भारतीयों की पुश्तैनी दौलत बनाने और बचाने में मदद करने वाला Strategic Advisor और ज्वेलर बताते हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में बेहद बेबाक तरीके से यह समझाने की कोशिश की है कि आखिर कुछ परिवार बेशुमार अमीर कैसे बन जाते हैं, जबकि मिडिल क्लास हमेशा वहीं का वहीं क्यों रह जाता है.
प्रेम सोनी के मुताबिक, हर अमीर मारवाड़ी परिवार का एक ऐसा ‘डार्क सीक्रेट’ या कड़वा सच है, जिसे भारत का मिडिल क्लास स्वीकार ही नहीं करना चाहता. वह सच यह है कि परिवार में किसी न किसी एक इंसान को अपनी पूरी जिंदगी का सुकून और वर्क-लाइफ बैलेंस कुर्बान करना पड़ा, ताकि आने वाली तीन पीढ़ियां आजादी और ऐशो-आराम से जी सकें.
मिडिल क्लास क्यों कभी नहीं समझ पाता ये कड़वा सच?
उन्होंने लोगों से कहा कि आज जिस भी मारवाड़ी कारोबारी घराने की संपत्ति 50 करोड़ रुपये के आसपास है, जरा उसके 30 साल पुराने इतिहास में झांक कर देखें. वहां आपको एक ऐसा पिता या दादा जरूर मिलेगा, जिसने धूल भरे गोदाम में एक साधारण से गद्दे पर सोकर रातें गुजारी होंगी. उस इंसान ने रोजाना 16-16 घंटे काम किया, ऑफिस की मेज पर बैठकर ठंडी रोटियां खाईं, वीकेंड की छुट्टियां नहीं लीं और 25 साल तक यह जाना ही नहीं कि ‘हॉलिडे’ या छुट्टी आखिर किस चिड़िया का नाम है.
सोनी लिखते हैं कि उस एक शख्स ने सारा दर्द खुद झेला, पाई-पाई जोड़ी और अपने पूरे परिवार के लिए आर्थिक आजादी खरीदी. उसने कभी ‘बर्नआउट’ या थकान की शिकायत नहीं की, क्योंकि वह जानता था कि उसकी दो दशक की यह तपस्या इसलिए है ताकि आज उसके 23 साल के पोते को नौकरी के लिए कभी ‘रिज्यूमे’ न बनाना पड़े.
इसके ठीक उलट, प्रेम सोनी ने भारतीय मिडिल क्लास की मानसिकता पर भी चोट की. उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास में दादा ने हमेशा सेफ खेला, पिता ने 9 से 5 की आरामदायक नौकरी की, हर रविवार छुट्टी मनाई और अपनी बचत को 7 फीसदी ब्याज वाली FD में डालकर संतुष्ट हो गए. परिवार में किसी ने बड़ा जोखिम नहीं उठाया और न ही कोई मजबूत संपत्ति खड़ी की.
उन्होंने आज की युवा पीढ़ी पर तंज कसते हुए कहा कि 24 साल की उम्र में, जब पीछे कोई पुश्तैनी दौलत नहीं है, तब भी युवाओं को 50 हजार रुपये की सैलरी पर हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करना है, 8 घंटे की पूरी नींद चाहिए, ‘मेंटल हेल्थ डे’ चाहिए और यूरोप जैसा शानदार वर्क-लाइफ बैलेंस चाहिए.
प्रेम सोनी का सीधा सा मानना है कि अमीर बनने की कीमत किसी न किसी एक पीढ़ी को तो चुकानी ही पड़ती है. अगर दादा ने बिजनेस खड़ा करने के लिए संघर्ष नहीं किया, पिता ने भी आराम चुना और आज की पीढ़ी 14 घंटे काम करने को ‘टॉक्सिक हसल कल्चर’ कहकर नकार देती है, तो तय मानिए कि अगली पीढ़ी को भी संघर्ष ही करना पड़ेगा. अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने एक गहरी लाइन लिखी कि मिडिल क्लास इसलिए मिडिल क्लास रह जाता है, क्योंकि वहां हर पीढ़ी उस पेड़ के फल खाना चाहती है, जिसे परिवार में कभी किसी ने लगाया ही नहीं.
यह भी पढ़ें: लड़की के डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वीडियो देख यूजर्स हुए दीवाने
फिलहाल, इस पोस्ट ने इंटरनेट को दो हिस्सों में बांट दिया है. एक वर्ग का मानना है कि शून्य से शिखर तक पहुंचने और दौलत बनाने के लिए ऐसी कुर्बानी और कड़ी मेहनत जरूरी है. वहीं, दूसरे वर्ग का कहना है कि अपनी सेहत खराब करके, बिना छुट्टी लिए कोल्हू के बैल की तरह काम करने को सही नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि पैसा इंसान की जिंदगी से बढ़कर नहीं है.
यहां देखिए पोस्ट
Every wealthy Marwadi family has one dark secret that middle class India refuses to accept.
Someone in the bloodline had to destroy their own work life balance so the next three generations could be free.
Check any Marwadi business house worth ₹50 Crore today. Go back 30 years. You will find a father or grandfather who slept on a mattress inside a dusty godown, worked 16 hour days, ate cold rotis at his desk, took zero weekends off and didn’t know what a vacation meant for 25 straight years.
He absorbed the pain and compounded the cash and bought the family’s freedom. He didn’t cry about burnout because he bled for two decades so that his 23 year old grandson today never has to write a resume.
Now look at the Indian middle class.
Your grandfather played it safe. Your father worked a comfortable 9 to 5, took his Sundays off and parked his savings in a 7% FD. Nobody took the hit. Nobody built the asset base.Now at 24 with ₹0 in generational capital, you want a 5 day work week, 8 hours of sleep, mental health days and European work life balance on a ₹50,000 salary.
One generation has to pay the price.
If your grandfather didn’t suffer to build a business and your father didn’t suffer and you refuse to work 14 hour days because it is toxic hustle culture.
Congratulations. You have officially guaranteed that your children will be sitting in a cubicle in 2047 begging the HR manager for a 8% increment.
The middle class stays middle class because every generation wants to enjoy the fruits of a tree that nobody in their family ever bothered to plant.
— Prem Soni (@ValueWithPrem) November 16, 2026




