मनोरंजन

UK की स्कॉलरशिप छोड़ी, छोड़ा शेफ का कोर्स, 2 दिन के अंदर इस एक्ट्रेस को मिला था इमरान हाशिमी के अपोजिट लीड रोल

रामायण को 100 से ज्यादा देशों में रिलीज किया गया है. वहीं ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 27 देशों में सुपरहिट भी हो गई है. ये अपने आप में बड़ी बात है. अभी तो फिल्म चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में रिलीज नहीं की गई है.इसके अलावा फिल्म ने कई नए आंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपनी धाक जमाई है. फिल्म स्लोवाकिया, यूक्रेन, लातविया, जॉर्जिया, आर्मेनिया, कंबोडिया, वियतनाम, घाना और केन्या जैसे देशों में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.रामायण ने वैश्विक बाजार में करिश्मा कर के दिखा दिया है. ये फिल्म अमेरिका, थाईलैंड, इंडोनेशिया, कनाडा, नेपाल और ब्रिटेन जैसे देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय मूवी बन गई है.फिल्म की बात करें तो रिलीज के 23 दिनों में इस फिल्म ने 1,000 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 1195 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 595 करोड़ कमा लिए हैं. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का 23 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1790 करोड़ का हो गया है.

Related Articles

Back to top button