मनोरंजन

शाहरुख को याद नहीं हो रहे थे ‘तू मिल जाए’ में एड शीरन के गाए गाने के बोल, सुहाना ने एक टेक में कर दिया कमाल

शाहरुख खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख लिप-सिंकिंग के भी बादशाह हैं. उनकी इस कला का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आलिया भट्ट ने भी एक बार उनसे लिप-सिंकिंग के गुर सीखे थे. लेकिन शाहरुख को अपनी अपकमिंग फिल्म के एक गाने में लिप-सिंक करने में दिक्कत आई है. इस बात का खुलासा किंग खान ने खुद किया है.

शाहरुख की फिल्म में एड शीरन ने ‘तू मिल जाए’ गाना गाया है. इसे शाहरुख पर फिल्माया गया है. लेकिन एक्टर ने खुलासा करते हुए बताया है कि इस गाने में लिप-सिंक करने में उन्हें काफी दिक्कत आई थी. क्योंकि एड शीरन काफी स्पीड में गाते हैं. जहां शाहरुख गाने के बोल याद नहीं कर पा रहे थे, वहीं वह अपनी बेटी सुहाना खान की लिप-सिंकिंग देखकर काफी हैरान हो गए हैं.

गाने के बोल याद नहीं कर पाए शाहरुख

दरअसल, शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने इंस्टाग्राम पर एक GRWM (गेट रेडी विद मी) वीडियो शेयर किया है. इसमें वह मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में जाने के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं. वीडियो में सुहाना अपने बाल और मेकअप करवाते हुए फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ में एड शीरन के हिस्से को लिप-सिंक करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो के आखिर में एक ट्रांजिशन देखने को मिला, जिसमें सुहाना नाइट सूट से निकलकर लाल और गोल्डन रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आती हैं.

सुहाना के इस वीडियो पर शाहरुख खान ने कमेंट किया है और बेटी की तारीफ की है. उन्होंने लिखा, “तुम्हें गाने के बोल कैसे याद रहते हैं? मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि एड बहुत तेजी से गाते हैं!!!”

Srk Comment

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट

शाहरुख के इस कमेंट पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं. एक फैन ने लिखा, “क्योंकि वह आपकी बेटी हैं.” वहीं दूसरे ने कहा, “उन्हें ये हुनर आपसे ही मिला है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अपनी बेटी को सपोर्ट करते पिता को देखना सबसे अच्छा है.” वहीं एक फैन ने कमेंट किया, “किंग और उनकी राजकुमारी के लिए सब कुछ मुमकिन है.” सुहाना खान फिल्म ‘किंग’ से थिएटर में डेब्यू करने जा रही हैं. इससे पहले वह जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं. अब वह पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी.

24 दिसंबर को रिलीज होगी ‘किंग’

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ एक एक्शन फिल्म है. इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में राघव जुयाल, अभय वर्मा, रानी मुखर्जी, सौरभ शुक्ला और जयदीप अहलावत भी हैं. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Related Articles

Back to top button