शिक्षा

QS Asia 2027 Ranking जारी, भारत में IIT दिल्ली को टाॅप रैंक, 71% संस्थानाें की रैंकिंग में गिरावट

QS Asia Ranking 2027: वैश्विक उच्च शिक्षा संगठन क्वाक्वेरेली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds) ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (एशिया) 2027 की घोषणा कर दी है. QS एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 शैक्षणिक संस्थान और यूनिवर्सिटी जगह बनाने में सफल हुई हैं. पिछले साल की तुलना में 34 नई यूनिवर्सिटी को QS एशिया रैंकिंग 2026 में जगह मिली है. वहीं QS एशिया रैंकिंग में भारत के सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में से IIT दिल्ली को टाॅप रैंक मिली है, जो एशिया में 66वें स्थान पर है. वहीं रैंकिंग 2027 में शामिल 71 भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है.

आइए, जानते हैं कि QS एशिया रैंकिंग 2027 टॉप 200 यूनिवर्सिटी में भारत की कितनी यूनिवर्सिटी शामिल हैं. जानेंगे कि भारत की कौन सी यूनिवर्सिटीज टॉप 200 में जगह बनाने में सफल रही है. साथ ही जानेंगे कि पिछले साल की तुलना में किन यूनिवर्सटीज की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है.

टॉप 200 यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में भारत के 21 संस्थान

QS एशिया रैंकिंग 2027 में कुल 1,722 यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग की गई है, इसमें से 195 पहली बार इस रैंकिंग में शामिल हुई हैं. वहीं टॉप 200 यूनिवर्सिटीज में भारत की 21 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं. पिछले साल की तुलना में 1 यूनिवर्सिटी अधिक टॉप 200 यूनिवर्सिटीज में जगह बनाने में सफल रही हैं. पिछले साल टॉप 200 यूनिवर्सिटी में भारत की 20 यूनिवर्सिटी ने जगह बनाई थी.

भारत की कौन सी यूनिवर्सिटीज व संस्थान टाॅप 200 में शामिल

संस्थान का नाम और रैंकिंग

  1. IIT दिल्ली – 66
  2. IISc बेंगलुरु-79
  3. IIT बॉम्बे- 83
  4. IIT मद्रास- 85
  5. IIT खड़गपुर- 90
  6. IIT कानपुर- 97
  7. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब – 104
  8. दिल्ली यूनिवर्सिटी-106
  9. IIT गुवाहाटी-120
  10. IIT रुड़की – 124
  11. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी-128
  12. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी -154
  13. VIT वेल्लोर-156
  14. BITS पिलानी-161
  15. ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी -165
  16. सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी- 175
  17. शूलिनी यूनिवर्सिटी- 177
  18. एमिटी यूनिवर्सिटी- 181
  19. जामिया मिलिया इस्लामिया- 183
  20. UPES- 183
  21. मणिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन -195

71 फीसदी भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट

QS Asia 2027 रैंकिंग में भारतीय यूनिवर्सिटी व शैक्षणिक संस्थानों की संख्या बढ़ी है. रैंकिंग में 325 भारतीय यूनिवर्सिटी व शैक्षणिक संस्थानों ने जगह बनाई. इससे अधिक सिर्फ चीन की यूनिवर्सिटीज और शैक्षणिक संस्थानों को रैंकिंग में जगह मिली है, लेकिन दूसरी तरफ पिछले साल की तुलना में 71 फीसदी भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है. तो वहीं 18 फीसदी शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में सुधार दर्ज किया गया है, जबकि 11 फीसदी शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग स्थिर दर्ज की गई है.

पिछले साल की तुलना में IIT दिल्ली की रैंकिंग 59वें से 66वें नंबर पर आ गई है. तो वहीं IISc बैंगलोर 64वें से 79वें स्थान पर है् इसी तरह IIT बॉम्बे 71वें से 83वें और IIT मद्रास 70वें से 85वें नंबर पर आ गया है, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी 95वें से 106वें नंबर पर आ गई.

इसी तरह IIT कानपुर 77वें से 97वें स्थान पर आ गया है. UPES 163वें से 183वें स्थान पर है. शूलिनी यूनिवर्सिटी 159वें से 177वें पर है. सबसे ज़्यादा गिरावट महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, कोट्टायम की रैंकिंग में दर्ज की गई है, जिसकी रैंकिंग 495वें से 697वें स्थान पर दर्ज की गई है. इस तरह एक साल में इस स्थान की रैंकिंग में 202 नंबरों की गिरावट दर्ज की गई है.

Related Articles

Back to top button