मनोरंजन

TV के लक्ष्मण को नहीं पसंद आए रामायण फिल्म के गाने! कहा- संगीत में अयोध्या का लोकल फ्लेवर नहीं

Ramayana Movie Sunil Lahri Reaction: रामानंद सागर का सीरियल रामायण लोगों के दिलों में बसा हुआ है. इसके एक-एक सीन से लेकर संगीत तक को काफी पसंद किया गया है. अब 4000 करोड़ में बनी रणबीर कपूर की रामायण फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. फिल्म को दुनियाभर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के बारे में उन्होंने बात करते हुए हाल ही में इसकी तारीफ की है. साथ ही उन्होंने इस फिल्म के गानों की आलोचना की है.

सुनील लहरी के मुताबिक रामायण के निर्देशक नितेश तिवारी एक बढ़िया डायरेक्टर हैं. लेकिन फिल्म के संगीत से सुनील लहरी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं नजर आए हैं. उन्होंने इस फिल्म के जितने गाने सुने हैं उसमें से कुछ गाने उन्हें रास नहीं आए हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये मूवी अभी उन्होंने देखी नहीं है. रामायण फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है.

टीवी के लक्ष्मण ने क्या कहा?

सुनील लहरी ने कहा- नितेश तिवारी जी की रामायण सिनेमाघरों में प्रस्तुत हुई है. कई लोगों ने मुझसे कहा कि इस फिल्म पर मैं अपनी प्रतिक्रिया दूं. मैं भी कभी रामायण का हिस्सा था. वो समय कुछ और था और आज समय कुछ और है. सबसे पहले तो ना मैंने अब तक ये फिल्म देखी है. और ना तो मैं इस महाकाव्य का रिसर्चर हूं या अथॉरिटी हूं. ऐसे में मैं प्रतिक्रिया कैसे दे सकता हूं. लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि ये महाकाव्य सिर्फ भारत के लिए नहीं है बल्कि मानवता के लिए है. एक संस्कृति है. एक संस्कार है. एक भाव है. एक भावना है. विश्वास है. और इस धरोहर का हम सभी को ख्याल रखना चाहिए.

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

रामायण के गानों से निराश सुनील लहरी

सुनील लहरी ने आगे कहा- ”नितेश तिवारी एक बहुत उम्दा डायरेक्टर हैं और उन्होंने पहले भी कई अच्छी फिल्में बनाई हैं. उन्होंने और फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू ने मिलकर बहुत मेहनत कर के बहुत अच्छी फिल्म बनाई होगी. इस तरह के महाकाव्य में संगीत बहुत अहम भूमिका निभाता है. एक हिसाब से वो बैकबोन होता है. इस फिल्म के जितने भी संगीत मैंने सुने हैं उसमें से कुछ गानों के संगीत ने मुझे थोड़ा सा निराश किया है. मुझे ऐसा लगता है कि जो लोकल फ्लेवर है अयोध्या का वो इस संगीत में होना चाहिए. हालांकि मैं कोई अथॉरिटी नहीं हूं.लेकिन एक अच्छा लिसनर होने के नाते ये मेरे विचार हैं.”

ये भी पढ़ें- आ गई रामायण की फाइनल एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले रणबीर कपूर की फिल्म के कितने टिकट बिके?

अपनी बात खत्म करते हुए सुनील लहरी ने मेकर्स को बधाई और शुभकमानएं देते हुए कहा- ”इस फिल्म को इसके समस्त कलाकारों को और मेकर्स को मैं बहुत शुभकामनाएं देता हूं. साथ ही मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस फिल्म को सफल बनाएं. इसका सफल होना इसलिए भी अनिवार्य है क्योंकि कई लोगों की रोजी-रोटी इस फिल्म से जुड़ी हुई है.”

Related Articles

Back to top button