बेटे राजवीर के साथ धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल, पापा को याद कर भावुक हुए एक्टर

Sunny Deol Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी फिल्म सलमान खान की फिल्म मातृभूमि के साथ 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है. सनी की फिल्म ‘सूर्या’ विवादों में भी रही है. लेकिन अब फाइनली इसे रिलीज करने के लिए हरी झंडी मिल गई है. अब फिल्म रिलीज से पहले सनी अपने बेटे राजवीर देओल के साथ समय बिताने के लिए अपने दिवंगत पिता धर्मेंद के फार्महाउस पहुंचे हैं.
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर फार्महाउस का एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें वो बेटे के साथ फार्महाउस का दौरा करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही कैप्शन में एक भावुक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो अपने पिता को कितना मिस कर रहे हैं. सनी की इस पोस्ट को देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं.
सनी देओल को आई पापा धर्मेंद की याद
सनी देओल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें खेतों में किसान अपना काम करते नजर आ रहे हैं. किसान सूखी फसलों के बंडल उठाकर उन्हें एक ड्रम पर पीटते दिखाई दे रहे हैं. यह फसल से अनाज अलग करने का पारंपरिक तरीका है. इसके बाद वीडियो में सनी देओल फार्महाउस के आसपास घूमते और अपने बेटे करण के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं. वह करण को फार्महाउस दिखाते हुए कहते हैं, “पापा का फार्म. तुम्हारे लिए बड़े पापा.” इस वीडियो के कैप्शन में सनी देओल ने लिखा, “मिसिंग यू पापा.” इसके साथ उन्होंने कई रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किए.
View this post on Instagram
धर्मेंद्र का फार्महाउस था बेहद खास
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के लिए लोनावला में बना उनका फार्महाउस सिर्फ छुट्टियां बिताने की जगह नहीं था, बल्कि उनके दिल के बेहद करीब था. बताया जाता है कि करीब 100 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी से धर्मेंद्र का खेती और प्रकृति के प्रति प्यार साफ झलकता था. मुंबई की भागदौड़ और फिल्मी दुनिया से दूर एक्टर यहां हरियाली के बीच समय बिताना पसंद करते थे. धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपने फार्महाउस की झलकियां शेयर करते रहते थे.
‘रामायण’ में दिखी सनी देओल की झलक
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल की फिल्म सूर्या जल्द रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वो दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आए हैं. इस फिल्म में एक्टर ने हनुमान का किरदार निभाया है, जिसकी झलक पहले पार्ट में दिखाई गई है. रामायण का अगला पार्ट 2028 में पर्दे पर आएगी, जिसमें सनी देओल का किरदार देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज़ डेट आई, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से भिड़ने को तैयार भाईजान!




