मां श्मशान काली ,कझिया वाली की पूजा के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार ।

डा o दिलीप कुमार झा पत्रकार ,झारखंड ।
दिनांक —04/11/2026
गोड्डा । कझिया नदी के रमणीक तट पर बसा हुआ माँ शमशान काली मंदिर मे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर *4 नवंबर 26 (दिन -बुधवार) को सुबह 7 बजे* समिति की बैठक श्रीप्रदीप कुमार मंडल उर्फ बच्चु दादा की अध्यक्षता में हुई ,,जिसमें सभी लोगों ने अपने अपने सुझाव को रखा,, सर्वसम्मति से निम्नलिखित कार्यक्रम तय किया गया, मंदिर परिसर एवं चारदीवारी की रंगाई , प्रतिमा का रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण पर है। पंडाल का कार्य हो रहा है।सजावट का कार्य भी अंतिम चरण में है।
8 नवंबर- संध्या छह बजे से मां की पूजा अर्चना, बनारस से आए पंडितों के द्वारा मां के भव्य आरती, प्रसाद एवं महाप्रसाद वितरण।
9 नवंबर- संध्या सात बजे से भजन संध्या का आयोजन। उपरोक्त कार्यक्रमों में माता के दरबार में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।*
ज्ञात हो कि मां शमशान काली मंदिर में बहुत ही सुंदर पुष्प वाटिका है जिसमें 108 से अधिक वैरायटी के औषधि प्लांट भी है,, जिनसे लोगों को लाभ होता है। माता के मंदिर में बच्चों की शिक्षा के लिए संस्कारशाला भी है,, जहां से पढ़कर अनेक छात्रों ने अपना नाम भी रोशन किया है।
बैठक में अजित कुमार सिंह, राजेश कुमार झा, सुनील कुमार झा, सीताराम राउत, क्रांतिगुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि गुड्ड राउत, पूर्व मुखिया बबलू, अशोक कापरी, राजकुमार साह, मृतुंजय सिंह, जीवन झा, पवन झा, निखिल झा, ठाकुर शिवेन्द्र सिंह, पण्डित उमाकान्त झा, गोपाल झा, गजेन्द्र झा, प्रेम झा, सुभाषचंद्र झा, कमलसाह, पूरनसाह, विकास रजक, तपेश शाह, विकास शाह, मतिकांत दुबे, विजय मिश्रा, सुबोध मांझी, रमाकांत सिंह, शैलेन्द्र झा, निरंजन दुबे, पंकज सिंह, शरवन अग्रवाल, पार्षद गुणानंद झा, अनंत झा, दीपक दास उपस्थित थे।



