मनोरंजन

यूट्यूब पर 2 गानों से 2700 मिलियन व्यूज पाने वाली इस सिंगर ने कर ली सगाई, वायरल हो रहीं फोटोज

तस्वीरों में वे अपने पार्टनर संग नजर आ रही हैं. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग पोज में फोटोज शेयर की है जिसमें मंगेतर संग उनकी खास बॉन्डिंग नजर आ रही है. फैंस इस खास मौके पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.ध्वनि भानु ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- मैंने अपने जीवनभर का कपकेक ढूंढ लिया है और हां भी कह दी है. सिंगर द्वारा ये घोषणा करने के बाद उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. फैंस इस खास मौके पर ध्वनि को विश कर रहे हैं और उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- ढेर सारा प्यार और बधाई. एक दूसरे शख्स ने लिखा मुझे तो ऐसा फील हो रहा है कि ये फिर से टेलर स्विफ्ट मोमेंट है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- चाइल्डहुड क्रश जस्ट गॉट इंगेज्ड.ध्वनि भानुशाली की बात करें तो वे सोशल मीडिया का बहुत पॉपुलर चेहरा हैं. वे देश की एकलौती ऐसी सिंगर हैं जिनके दो एल्बम को 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. उनके गाने वास्ते को 1.7 बिलियन व्यूज मिले हैं वहीं उनके दूसरे गाने इशारे तेरे को 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

Related Articles

Back to top button