मनोरंजन

‘जय छठी माई’… भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने मनाया छठ 2026, खास मौके पर फैंस संग करेंगी सेलिब्रेट

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर छठ त्योहार की त्यारियों के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वे यैलो कलर की साड़ी में नजर आ रही थीं. पारंपरिक भेषभूशा में वे हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं और फैंस के लिए उन्होंने एक मैसेज भी शेयर किया. मोनालिसा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- प्रणाम, मैं मोनालिसा. बहुत समय के बाद मैं आप लोगों के साथ अपने खास शो जय छठि माय के साथ वापसी कर रही हूं. 14 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे जी बायोस्कोप पर और जी5 पर इस शो को जरूर देखें.इसी के साथ मोनालिसा के वीडियो के कैप्शन में लिखा था- बहुते दिन बाद भोजपुरी के दिल के धड़कन मोनालिसा लौटल बाड़ी आपन सबके बीच. छठ महापर्व के पावन बेला पर जी बाइस्कोप लेके आ रहल बा सबसे बड़ शो 'जय छठी माई' आपन चहेती मोनालिसा के साथ. सपरिवार बइठ के देखीं आ छठी मइया के आशीर्वाद पाईं.मोनालिसा की बात करें तो वे भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है. मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन के आसपास फॉलोअर्स हैं. इन फॉलोअर्स के साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ के हर अपडेट शेयर करती हैं. फिलहाल वे छठ के महापर्व की आस्था में रंगी हुई हैं.

Related Articles

Back to top button