Jailer 2 Box Office: रामायण के आगमन से जेलर 2 का एक राज खत्म, 21वें दिन दर्ज हुआ सबसे कम कलेक्शन

Jailer 2 Box Office Collection Day 21: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने पिछले 3 हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर भौकाल काटा और बेहतरीन कलेक्शन कर के दिखाया. फिल्म ने बहुत तेजी से 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. लेकिन अब रामायण के आगमन के साथ ही इस फिल्म का पत्ता कटता नजर आ रहा है. इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन सबसे कम कलेक्शन किया है. इससे इस फिल्म के लिए आगे की राह और भी मुश्किल हो गई है.
जेलर 2 से 1000 करोड़ रुपये के कलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही थी. लेकिन अंतिम पड़ाव पर आकर ये फिल्म धीमी हो गई है और अभी भी 1000 करोड़ तक पहुंचने के लिए इस फिल्म को काफी कलेक्शन करना है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने दुनियाभर में कितने रुपये कमा लिए हैं.
जेलर 2 ने कितने कमा लिए?
रजनीकांत की जेलर 2 ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 21वें दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 3.45 रुपये का रहा है. वहीं अब तक फिल्म का नेट कलेक्शन 466.05 करोड़ रुपये का हो गया है. जेलर 2 का ग्रॉस कलेक्शन 545.10 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म ने विदेशों से भी तगड़ी कमाई की है और इसका ओवरसीज कलेक्शन 276 करोड़ रुपये का हुआ है. इसे मिला लिया जाए तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन के तौर पर इस फिल्म ने 821.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में ये फिल्म कैसी कमाई कर के दिखाती है और इसका फाइनल कलेक्शन कहां तक जाता है.
ये भी पढ़ें- Allu Arjun On Ramayana: ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि येअल्लू अर्जुन ने की रणबीर-यश की रामायण देखने की गुजारिश
आसान नहीं है जेलर 2 की आगे की राह
जेलर 2 की राह का रोड़ा अब रणबीर कपूर की रामायण फिल्म बन गई है. ये फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज कर दी गई है. फिल्म से सिनेमाघरों में काफी अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद लगाई जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन ही 200 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में पार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में ये फिल्म और भी बड़ा कमाल कर के दिखा सकती है. साथ ही ये दूसरी फिल्मों के लिए भी सिरदर्द बन सकती है. वहीं जेलर 2 को अभी भी 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करने के लिए 170 करोड़ से भी ज्यादा कमाने हैं. ऐसे में ये तो तय हो गया है कि रजनीकांत की जेलर 2 के लिए 1000 करोड़ की राह नामुमकिन है.




