Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज़ डेट आई, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से भिड़ने को तैयार भाईजान!

Salman Khan Maatrubhumi Release Date: लंबे वक्त तक चर्चा से दूर रहने के बाद एक बार फिर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ सुर्खियों में आ गई है. सलमान की इस फिल्म का कल यानी शुक्रवार को ट्रेलर रिलीज़ होने वाला है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स ने तय कर लिया है कि वो इस फिल्म को इसी महीने 20 तारीख (20 November) को सिनेमाघरों में रिलीज़ करेंगे. यानी 20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो सुपरस्टार्स की टक्कर देखने को मिलेगी. दरअसल सनी देओल की ‘सूर्या’ भी 20 नवंबर को ही रिलीज़ होने वाली है.
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सलमान खान की ‘मातृभूमि’ 20 नवंबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल गया है. लंबे वक्त तक ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से फंसी रही. मेकर्स को फिल्म का नाम भी ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ करना पड़ा. तमाम जरूरी बदलाव किए जाने के बाद फाइनली सलमान खान की ये फिल्म अब थिएटर में दर्शकों के सामने आने को तैयार है.
सनी देओल से भिड़ंत का नतीजा क्या?
सनी देओल ने काफी पहले ही अपनी फिल्म ‘सूर्या’ को 20 नवंबर को रिलीज़ करने का ऐलान किया था. हालांकि एक बात साफ कर दें कि फिलहाल मेकर्स की ओर से आधिकारिक तौर पर ‘मातृभूमि’ की रिलीज़ पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. पर रिपोर्ट्स के दावे को अगर सच माने तो सलमान और सनी देओल की थिएटर में ये टक्कर बहुत बड़ी होने वाली है. इस टक्कर से किसको नुकसान और किसको फायदा होगा ये भी फिलहाल कह पाना मुश्किल है क्योंकि सलमान की पिछली कुछ फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं. वहीं सनी देओल की ‘सूर्या’ को लेकर अभी तक तो कोई बज़ नज़र नहीं आ रही है.
View this post on Instagram
‘मातृभूमि’ की कास्ट
‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है और इसमें सलमान खान के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर चित्रांगदा सिंह नज़र आने वाली हैं. फिल्म भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है. हालांकि इसमें काफी बदलाव किए गए हैं.




