‘आपके डायलॉग्स की तरह…’ शत्रुघ्न सिन्हा की तरफ से देर से आई बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब

Shah Rukh Reply To Shatrughan Sinha: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. उस मौके पर आम लोगों के साथ-साथ कई बड़े सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी थीं. दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें विश किया था. हालांकि, उनका पोस्ट एक दिन की देरी से आया था, जिसमें उन्होंने ‘बिलेटेड बर्थडे शाहरुख’ लिखा था. अब दो दिन बाद शाहरुख ने उनका शुक्रिया अदा किया है.
शत्रुघ्न सिन्हा के बिलेटेड बर्थडे पोस्ट पर जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि देर से हो या समय पर, लेकिन उनकी तरफ से मिली शुभकामनाएं उनके डायलॉग्स की तरह ही दमदार होती हैं. शाहरुख ने 5 नवंबर की शाम जवाब देते हुए लिखा, “शत्रु जी, मुबारकबाद देर से मिली हों या समय पर, आपकी शुभकामनाएं हमेशा आपके डायलॉग्स की तरह आती हैं…पूरी तरह दमदार! इस प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.”
शत्रुघ्न सिन्हा ने मुबारकबाद देते हुए क्या कहा था?
शत्रुघ्न सिन्हा ने शाहरुख खान को मुबारकबाद देते हुए X पर लिखा था, “शाहरुख को जन्मदिन की थोड़ी देर से, पर जानबूझकर दी गई शुभकामनाएं. आप एक ‘पावरहाउस’ हैं, इसलिए कल (आपके जन्मदिन पर) जरूर ‘हाउसफुल’ रहा होगा. हर कोई आपको बहुत पसंद करता है. आप सबसे आकर्षक, करिश्माई और सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता/स्टार हैं. आपके आने वाले जीवन में ढेर सारी खुशियां, शांति, समृद्धि और एक लंबा व स्वस्थ जीवन हो, यही कामना है. ईश्वर आपको आशीर्वाद दें.”
रिद्धि डोगरा का भी किया शुक्रिया
शाहरुख खान ने न सिर्फ शत्रुघ्न सिन्हा को बल्कि X पर और भी कई सितारों को शुक्रिया कहा, जिन्होंने उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं. शाहरुख ने रिद्धि डोगरा का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने ‘जवान’ में उनकी मां का रोल किया था.
ये भी पढ़ें-
42 साल पहले मलयालम में बनी थी भारत की पहली 3डी फिल्म, एक जादुई जिन्न की कहानी ने सभी को किया था हैरान
सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज़ डेट आई, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से भिड़ने को तैयार भाईजान!
रिद्धि ने उनके बर्थडे पर लिखा था, “किंग को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें. आप हम सबके दिलों के आशिक हैं.” रिद्धि को जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा, “शुक्रिया रिद्धि. तुम्हारे साथ ‘जवान’ के दिन बहुत मजेदार थे. ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.”




