अजब-गजब

Meta Glasses पहनकर थिएटर पहुंचा शख्स, गार्ड ने कही ऐसी बात कि हो गई जबरदस्त बहस

PVR में फिल्म देखने गए एक आदमी का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है. वजह है उसका Meta चश्मा, जिसको लेकर काफी बहस हुई. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

क्या हुआ था?

बताया जा रहा है कि ये घटना 30 अक्टूबर की है. एक शख्स Meta स्मार्ट ग्लासेस पहनकर PVR सिनेमा पहुंचा. लेकिन गेट पर ही सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोक दिया. गार्ड ने कहा कि PVR के नियम के हिसाब से कैमरे वाले चश्मे, Meta ग्लासेस या कोई भी रिकॉर्डिंग वाला सामान हॉल के अंदर ले जाना मना है. पास में लगे बोर्ड पर भी यही लिखा था. लेकिन शख्स मानने को तैयार नहीं था और गार्ड से बहस करने लगा.

शख्स ने दिया ये तर्क

शख्स ने कहा, अगर मुझे फिल्म रिकॉर्ड ही करनी होती, तो मैं अपने फोन से कर लेता, फोन तो अंदर ले जाने देते हो. सिर्फ चश्मे से ही दिक्कत क्यों है? उसने आगे कहा, मेरी आंखें कमजोर हैं और ये पावर वाला चश्मा है. अगर आप इसे अंदर नहीं ले जाने दोगे, तो मुझे हॉल में कुछ दिखेगा ही नहीं. फिर आने का फायदा क्या है?

गार्ड ने भी सुनाया नियम

गार्ड ने समझाते हुए कहा, हम आपकी परेशानी समझ रहे हैं, लेकिन नियम में छूट नहीं दे सकते. जब आपने टिकट बुक किया था, तभी लिखा था कि Meta चश्मा अंदर मना है. आप चाहें तो चश्मा यहां जमा कर दीजिए और अंदर जाकर फिल्म देखिए. 2 मिनट 17 सेकंड का ये वीडियो 5 नवंबर की शाम को लक्ष्य मेहता नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया था.

ऑनलाइन लोगों ने ही पढ़ा दिया पाठ

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने शख्स को ही गलत ठहरा दिया. लोगों का कहना है कि जब नियम पहले से पता है, तो बहस किस बात की? कई लोगों ने कहा कि फोन और चश्मे में फर्क है. फोन जेब में रहता है, लेकिन चश्मा आंखों पर लगा रहता है और किसी को पता भी नहीं चलेगा कि कब रिकॉर्डिंग हो रही है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि शख्स ने आखिर में चश्मा जमा करके फिल्म देखी या बिना फिल्म देखे ही वापस चला गया.

PVR का क्या है नियम?

PVR INOX में Meta ग्लासेस या कैमरे वाला कोई भी चश्मा, बॉडी कैमरा या रिकॉर्डिंग वाला सामान हॉल के अंदर ले जाना मना है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

Related Articles

Back to top button