सलमान खान ने बताई ‘मातृभूमि’ की को-स्टार चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी खूबी, बोले- वो इनसिक्योर नहीं हैं

Salman Khan Praised Chitrangada Singh: सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सलमान की इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में सलमान के साथ पहली बार एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. बीते दिन मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था. इस इवेंट में सलमान से उनकी को-एक्टर चित्रांगदा की खूबियों को लेकर सवाल किया गया था, जिसका जवाब भाईजान ने पूरी सच्चाई के साथ दिया है.
दरअसल, इवेंट के दौरान पत्रकार ने चित्रांगदा सिंह की खूबियों के बारे में सलमान से सवाल किया था. इसके जवाब में एक्टर ने चित्रांगदा की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी आत्मविश्वासी हैं और अपने मन में किसी तरह की असुरक्षा की भावना नहीं रखती हैं.
पहली साथ नजर आएंगे सलमान और चित्रांगदा
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के जरिए पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. इसकी कहानी शिव अरोर की किताब ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस’ में दिए गए घटनाक्रम से प्रेरित है. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, इसमें सलमान भारतीय सेना के कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने इस टकराव के दौरान 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व किया था. उनके अदम्य साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था. फिल्म में सलमान और चित्रांगदा के अलावा मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, जेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
View this post on Instagram
‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदला गया फिल्म का नाम
इस फिल्म की घोषणा पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से की गई थी, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया. सलमान ने बताया था कि फिल्म की रिलीज में देरी की वजह बड़े स्तर पर किए जा रहे VFX का काम है. मेकर्स फिल्म के विजुअल्स को बेहतर बनाने के लिए उन पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा चित्रांगदा सिंह को लगी चोट के बाद प्रोडक्शन को दोबारा पटरी पर लाने में भी समय लगा. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.




