मनोरंजन

Ravan Look: 7 किलो की ज्वैलरी, 1.8 KG का मुकुट…यश के रावण लुक पर कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने क्या-क्या बताया

Ramayana Ravan Look: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ में यश ने रावण का रोल निभाया है. उन्होंने अपने काम से हर किसी का दिल जीत लिया है. ‘रामायण’ में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है, लेकिन पहले पार्ट से ज्यादा चर्चा यश ही बटोरते नज़र आ रहे हैं. रावण का लुक भी उनका दमदार लगा है. रावण के इस लुक के पीछे कॉस्ट्यूम डिजाइनर सानिया सर्धारिया की कड़ी मेहनत छिपी है. केजीएफ के दोनों पार्ट में भी यश का लुक सानिया ने ही तैयार किया था. इस बार रामायण में भी यश के रावण लुक को उन्होंने ही तैयार किया है.

सानिया ने वैरायटी इंडिया से बातचीत में यश के रावण लुक को लेकर कई जानकारियां साझा की हैं. उन्होंने इस दौरान रावण ने जो ज्वैलरी पहनी है उसके वजन के बारे में भी बताया. साथ ही ये भी बताया कि रावण ने जो फिल्म में मुकुट पहना है उसका वजन कितना है.

यश ने पहना भारी-भरकम कॉस्ट्यूम

रामायण में रावण के कॉस्ट्यूम और ज्वैलरी के वजन के बारे में पूछे जाने पर सानिया ने कहा, “ज्वैलरी का वजन ही 6-7 किलो है, जबकि मुकुट करीब 1.8 किलोग्राम का है. जब आप इसमें कवच और कॉस्ट्यूम भी शामिल कर लते हैं, जिसमें काफी भारी और डिटेल के साथ एंब्रोइडरी का काम है तो इन सबका वजन मिलाकर काफी ज्यादा हो जाता है.”

View this post on Instagram

A post shared by Saniya Sardhariya (@saniyasardhariya)

रॉकी भाई के बाद गढ़ा रावण का लुक

सानिया सर्धारिया ने ही केजीएफ और केजीएफ 2 में यश के रॉकी भाई वाले किरदार का लुक तैयार किया था. उसके बाद अब उन्होंने यश को रावण के तौर पर तैयार किया है. यश को लेकर उन्होंने कहा, “मैं कहूंगी कि वो मुझे पूरी क्रिएटिव आजादी देते हैं. साथ में वो उस प्रोसेस में भी पूरी तरह से शामिल रहते हैं. वो बहुत तेज़ी से सीखने वाले शख्स हैं, उनके साथ कदम मिलाकर चलने के लिए आपको हमेशा पूरी तरह सतर्क रहना होता है.”

Related Articles

Back to top button