CBSE ने 10वीं-12वीं सब्जेक्ट वाइज थ्योरी व इंटरनल असेसमेंट का वेटेज किया जारी, जानें डिटेल्स

CBSE 10th-12th Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है. सीबीएसई ने 10वीं 12वीं सब्जेक्ट वाइज थ्योरी व इंटरनल असेसमेंट का वेटेज जारी कर दिया है. मसलन, सीबीएसई ने विस्तार से बताया है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में किस सब्जेक्ट में थ्योरी में कितने नंबर दिए जाएंगे और प्रैक्टिकल समेत इंटरनेल असेसमेंट में कितने नंबर दिए जाएंगे. सीबीएसई ने इसके लिए बीते दिनों एक सर्कुलर जारी किया है.
आइए, जानते हैं कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम में किन सब्जेक्ट्स की थ्योरी के लिए कितने नंबर निर्धारित हैं और किन प्रैक्टिकल व इंटरनल एग्जाम में कितने नंबर मिलेंगे. विस्तार से जानते हैं. साथ ही जानेंगे कि थ्योरी और प्रैक्टिकल एग्जाम कितने समय तक आयोजित किए जाएंगे.
10वीं बोर्ड सब्जेक्ट वाइज थ्योरी-प्रैक्टिकल व इंटरनल असाइनमेंट वेटेज
मैथ्स बेसिक व स्टैंडर्ड: 10वीं मैथ्स बेसिक व स्टैंडर्ड में थ्योरी एग्जाम 80 नंबरों का होगा. ताे वहीं इंटरनल एग्लाम 80 नंबर का होगा. इस तरह पेपर 100 नंबर का आयोजित किया जाएगा.
साइंस और सोशल साइंस:10वीं साइंस और सोशल साइंस में थ्योरी एग्जाम 80 नंबरों का होगा. ताे वहीं इंटरनल एग्लाम 80 नंबर का होगा. इस तरह पेपर 100 नंबर का आयोजित किया जाएगा.
इंग्लिश: 10वीं इंग्लिश में थ्योरी एग्जाम 80 नंबरों का होगा. ताे वहीं इंटरनल एग्लाम 80 नंबर का होगा. इस तरह पेपर 100 नंबर का आयोजित किया जाएगा.
होम साइंस : 10वीं होम साइंस में थ्योरी एग्जाम 70 नंबरों का होगा. ताे वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम 30 नंबर का होगा. इस तरह पेपर 100 नंबर का आयोजित किया जाएगा.
एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस: 10वीं एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस में थ्योरी एग्जाम 70 नंबरों का होगा. ताे वहीं प्रोजेक्ट वर्क 30 नंबर का होगा. इस तरह पेपर 100 नंबर का आयोजित किया जाएगा.
कंप्यूटर एप्लीकेशन: 10वीं कंप्यूटर एप्लीकेशन में थ्योरी एग्जाम 50 नंबरों का होगा. ताे वहीं प्रैक्टिकल असेसमेंट 50 नंबर का होगा. इस तरह पेपर 100 नंबर का आयोजित किया जाएगा.
रिटेल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोटिव, एग्रीकल्चर और ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे वोकेशनल विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 50-50 नंबर निर्धारित हैं. इस तरह 100 नंबर का पेपर होता है.
कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत: 10वीं कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत विषयों में 30:50:20 के वेटेज से नंबर दिए जाते हैं, जिसमें थ्योरी के लिए 30 नंबर, प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए 50 नंबर और इंटरनल असेसमेंट के लिए 20 नंबर निर्धारित है.
पेंटिंग: 10वीं पेंटिंग में 30:50:20 के वेटेज से नंबर दिए जाते हैं, जिसमें थ्योरी के लिए 30 नंबर, प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए 50 नंबर और इंटरनल असेसमेंट के लिए 20 नंबर निर्धारित है.
कितने घंटे के होते हैं पेपर?
सीबीएसई 10वीं बोर्ड में अधिकांश थ्योरी एग्जाम की अवधि तीन घंटे होती है, जबकि कई स्किल-आधारित और संगीत विषयों के पेपर दो घंटे के होते हैं.
12वीं बोर्ड सब्जेक्ट वाइज थ्योरी-प्रैक्टिकल व इंटरनल असाइनमेंट वेटेज
फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी में थ्योरी एग्जाम 70 नंबर का होता है. तो वहीं प्रैक्टिकल 30 नंबर का होता है. इस तरह 100 नंबर का एग्जाम होता है.
12वीं मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और इंफॉर्मेटिक्स, एंटरप्रेन्योरशिप, भूगोल में थ्योरी 70 नंबर की होती है. तो वहीं इंटरनल असेसमेंट, प्रैक्टिकल 30 नंबर का होता है.
कॉमर्स विषय, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी में थ्योरी 80 नंबर की होती है. तो वहीं प्रोजेक्ट के लिए 20 नंबर निर्धारित हैं.
फाइन आर्ट्स सब्जेक्ट्स जैसे पेंटिंग, ग्राफिक्स और मूर्तिकला में थ्योरी के लिए 30 नंबर और प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए 70 नंबर निर्धारित हैं.
रिटेल, IT, ऑटोमोटिव, पर्यटन, कृषि और स्वास्थ्य सेवा जैसे वोकेशनल सब्जेक्ट्स में थ्योरी के लिए 60 नंबर और प्रैक्टिकल के लिए 40 नंबर तय किए हैं.
मल्टीमीडिया वोकेशनल में थ्योरी के लिए 50 नंबर निर्धारित हैं. तो वहीं प्रैक्टिकल के लिए 50 नंबर निर्धारित हैं.
इन विषयों में प्रैक्टिकल के लिए बाहर से आएंगे एग्जामर , जानें कितने घंटे का होगा एग्जाम
सीबीएसई ने जारी सर्कुलर में कहा है कि 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और भूगोल के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए बाहरी प्रैक्टिकल परीक्षक (एक्सटर्नल एग्जामिनर) नियुक्त किए जाएंगे. तो वाहीं इन एग्जाम के लिए प्रैक्टिकल उत्तर पुस्तिकाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. वहीं सीबीएसई ने बताया है कि 12वीं के अधिकांश थ्योरी पेपर तीन घंटे के होंगे, जबकि संगीत, नृत्य और ललित कला से जुड़ी कुछ परीक्षाओं की अवधि दो घंटे होगी.
सीबीएसई की तरफ से जारी सर्कुलर के लिए क्लिक करें.




