ये भक्ति प्रधान नहीं, शक्ति प्रधान फिल्म है… TV के लक्ष्मण सुनील लहरी को कैसी लगी रणबीर कपूर की रामायण?

Sunil Lahri Ramayana Review: रणबीर कपूर की रामायण सिनेमाघरों में रिलीज के 6 दिन पूरे कर चुकी है. फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. इसकी कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. फिल्म को विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है. इसके वीएफएक्स की चर्चा हर तरफ देखने को मिल रही है. इसके अलावा फिल्म में कई ऐसे बिंदू हैं जिनकी आलोचना भी हो रही है. जैसे कुछ लोगों को लग रहा है कि फिल्म में फाइटिंग सीन्स तो हैं लेकिन इमोशन्स और अच्छे डायलॉग्स की कमी नजर आ रही है.
अब रामानंद सागर सीरियल में लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले एक्टर सुनील लहरी ने भी रामायण देख ली है और एक्टर ने अपना रिव्यू भी दे दिया है. उन्हें फिल्म में कुछ चीजें अच्छी लगी हैं जबकी कुछ चीजें उन्हें पसंद नहीं आई हैं. इसके पहले उन्होंने फिल्म के गानों की भी आलोचना की है. अब सोशल मीडिया पर एक्टर ने नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म के डायलॉग्स और कुछ सीन्स की आलोचना की है.
नई रामायण देखी कुछ खट्टा मीठा अनुभव रहा दिव्यता,भक्ति भाव नहीं दिखा कई महात्वपूर्ण दृश्य नहीं है,कई सीनो में वर्तलाप गरिमापूर्ण जो इस तरह की फिल्म में होना चाहिए नहीं है रावण को काफी महिमामंडित किया गया है
Saw new Ramayan,it was a mixed experience,divinity was not visible https://t.co/07U1p9EOBN— Sunil lahri (@LahriSunil) November 11, 2026
फिल्म के VFX बहुत अच्छे
सुनील लहरी ने रामायण के बारे में बात करते हुए कहा- ”नमस्कार दोस्तों, अभी जो नई रामायण रिलीज हुई है उसे देखने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ. बहुत बड़े बजट की बड़ी फिल्म है. VFX वर्ल्डक्लास हैं. फिल्म का चित्रण बहुत ही सुंदर है. ये आंखों को बहुत अच्छा लगता है. जो भी उन्हें रोल दिए गए वो सभी कलाकारों ने बहुत अच्छे से निभाए. बहुत ही दिल से निभाए हैं. फिल्म के कुछ सीन आउटस्टेंडिंग हैं. लेकिन मेरे हिसाब से फिल्म में कुछ इमोशनल सीन्स पर और डायलॉग्स पर ध्यान ही नहीं दिया गया. कुछ सीन हैं ही नहीं. परशुराम वाला सीन मुझे कमजोर लगा.”
ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office: 6 दिन में 820 करोड़ रुपये पार, गदर 2-बाहुबली समेत इन 5 फिल्मों का रामायण ने किया खेल तमाम
कई सीन्स फिल्म में शामिल नहीं!
आगे टीवी के लक्ष्मण ने निराशा जाहिर करते हुए कहा- ”अहल्या वाला सीन ही नहीं है. जिस तरह से शूर्पणखा इस फिल्म में भगवान राम को संबोधित करती है वो सीन भी अच्छा नहीं लगा. फिल्म में ऐसे कई और सीन हैं जो कमजोर हैं और उनमें भक्ति भाव और दिव्यता कम लगती है. ये फिल्म मेरे विचार से शक्ति प्रधान ज्यादा है और भक्ति प्रधान कम है. आप लोग भी फिल्म देखें और अपने विचार साझा करें.”




