मनोरंजन

Ramayana Box Office: 1000 करोड़ कमाने वाली देश की 11वीं फिल्म बनी रामायण, सिर्फ 8 दिन में बजरंगी भाईजान-एनिमल का खेल तमाम

Ramayana Box Office Collection Day 8: रणबीर कपूर की पैन वर्ल्ड फिल्म रामायण इतने बड़े पैमाने और इतने बड़े बजट में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है. ये फिल्म अपने आप में एक ट्रेंड सेटर है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. इस फिल्म ने 8वें दिन की जोरदार कमाई के साथ ही ना सिर्फ कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं बल्कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में 1000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली 11वीं मूवी बन गई है.

फिल्म की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. भारत में तो इसका अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल ही रहा है लेकिन विदेश में भी ये मूवी बंपर कमाई कर रही है. फिल्म की इस कमाई के साथ ना सिर्फ रणबीर कपूर ने अपनी अब तक की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म को पीछे छोड़ा बल्कि सुपरस्टार सलमान खान की हाइएस्ट लाइफटाइम कलेक्शन वाली मूवी को भी पछाड़ दिया.

रामायण ने कितने कमाए?

रामायण फिल्म की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन नेट कलेक्शन के मामले में 53.50 करोड़ कमाए हैं. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर इस फिल्म ने 64 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म ने विदेश से 8वें दिन 25 करोड़ कमाए हैं. इसे मिला लिया जाए को रणबीर कपूर की फिल्म ने 8वें दिन कुल 89 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस कलेक्शन को जोड़ लिया जाए तो फिल्म का 8 दिनों का नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपये का रहा है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 675.05 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म के 358.50 करोड़ रुपये के ओवरसीज कलेक्शन को अगर जोड़ लिया जाए तो इस फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1033.55 करोड़ रुपये का हो चुका है.

इन दो बड़ी फिल्मों को रामायण ने छोड़ा पीछे

इसी कलेक्शन के साथ रामायण फिल्म ने 2 बड़ी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने सलमान खान के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ दिया है. बजरंगी भाईजान का लाइफटाइम कलेक्शन 922.17 करोड़ रुपये का था. इस फिल्म को आसानी से रामायण पार्ट 1 ने पीछे छोड़ दिया है. वहीं दूसरी तरफ इस मूवी ने 915 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली फिल्म एनिमल को भी पीछे छोड़ दिया था जो अब तक रणबीर कपूर के अब तक के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी थी.

ये भी पढ़ें- TV9 Recommendation: रामायण का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है? OTT पर हिंदी में मौजूद ये 5 प्योर माइथोलॉजिकल फिल्में भी जरूर देखें

1000 करोड़ की कमाई वाली बनी 11वीं मूवी

रामायण फिल्म की बात करें तो 1000 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ये फिल्म ऐसा कमाल करने वाली 11वीं इंडियन मूवी बन गई है. इस फिल्म से पहले बाबुबली 2, RRR, कल्कि 2898 एडी, पठान, जवान, दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, धुरंधर, धुरंधर 2 और पुष्पा 2 ही वो 10 फिल्में थीं जिन्होंने ये उपलब्धि अब तक हासिल की थी. अब रामायण फिल्म ये खास कमाल करने वाली देश की 11वीं और रणबीर कपूर के करियर की पहली फिल्म बन गई है. हालांकि इस फिल्म ने महज 8 दिन में ही ये कमाल कर के दिखाया है. ऐसे में देखना होगा कि इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कैसा जाता है.

Related Articles

Back to top button