मनोरंजन

TV के रावण ने गुजरात के अपने घर में बनाया था राम मंदिर, रोज दो घंटे करते थे पूजा, किस बात का लगता था बुरा?

लेकिन बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि सुपरहिट सीरियल में रावण का रोल करने वाले अरविंद त्रिवेदी अपने आप में ही बड़े राम भक्त थे. ऐसे में इतने पर्फेक्शन के साथ उनके लिए रावण का रोल प्ले करना इतना आसान नहीं रहा होगा. लेकिन एक्टर ने अपनी पर्सनल फीलिंग्स को कभी भी अपने किरदार पर हावी नहीं होने दिया. यही वजह है कि उन्हें आज भी रावण के रूप में याद किया जाता है.रावण का रोल करने वाले अरविंद त्रिवेदी की बेटी कविता ठाकर ने हालिया इंटरव्यू में अपने पिता की राम भक्ति के बारे में बातें की. उन्होंने बताया कि उनके पिता राम भगवान के इतने बड़े भक्त थे कि उन्होंने अपने गुजरात स्थित घर पर ही भगवान राम का एक मंदिर बनवाया था. इस मंदिर में वे नियमित रूप से रोज 2 घंटे पूजा करते थे.उन्हें रावण का रोल प्ले करने के बाद और भगवान राम को अपशब्द कहने के बाद बहुत ज्यादा बुरा लगता था और वे दुखी हो जाते थे. कविता की मानें तो उनके पिता हर सुबह शूटिंग सेट पर जाने से पहले भगवान राम से माफी मांगते थे. रावण के रोल में सीरियल में उन्होंने भगवान राम से लड़ाई लड़ी और ना जाने कितने बार उन्हें अपमानित किया. लेकिन जब वे कैरेक्टर से बाहर आते थे तो असल जीवन में उन्हें ये रोल प्ले करने की ग्लानि होती थी.कविता ने ये भी बताया कि जिस तरह से रावण के रोल में उन्हें पसंद किया और दुनियाभर की जनता का इतना प्यार मिला इस बात से वे खुश भी थे और जनता का एहसान मानते थे. उन्हें 4000 करोड़ी रामायण में रावण का रोल करने वाली यश की भी तारीफ की लेकिन साथ में ये भी कहा कि अरविंद त्रिवेदी द्वारा निभाए गए रावण के रोल को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है.

Related Articles

Back to top button