मनोरंजन

तनुश्री दत्ता विवाद पर सालों बाद बोले महेश मांजरेकर, कहा- नाना पाटेकर को बेवजह भुगतना पड़ा

अभिनेता और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. महेश नाना पाटेकर के भी काफी अच्छे दोस्त थे. अब नाना निधन के बाद एक्टर ने उन्हें याद किया है. साथ ही तनुश्री दत्ता विवाद पर भी सालों बाद अपनी बात रखी है. महेश ने इस बात का अफसोस जताया कि वह नाना के निधन से पहले उनसे आखिरी बार मुलाकात नहीं कर पाए. महेश का कहना है कि इस पुराने विवाद को बिना किसी वजह के दोबारा चर्चा में लाया गया.

न्यूज18 से बातचीत के दौरान महेश ने फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर हुए विवाद को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों को वह जानते थे और उन्हें पता है कि उस दिन क्या हुआ था. महेश के मुताबिक, इस विवाद को बेवजह दोबारा उठाया गया.

महेश मांजेरकर ने क्या कहा?

महेश मांजेरकर ने कहा, “कुछ लोग ऐसे होते हैं कि अगर सभी लोग उनका साथ दें और सिर्फ एक व्यक्ति उनका साथ न दे, तो उन्हें यह पसंद नहीं आता. यह ठीक है. लेकिन फिर वे किसी पुराने मामले को दोबारा सामने ले आते हैं. मुझे पता है कि उस दिन क्या हुआ था. सेट पर मौजूद सभी लोग मेरे जानने वाले थे और मुझे यह भी पता है कि वहां कौन-कौन मौजूद था. इस विवाद को बिना किसी वजह के दोबारा उठाया गया.”

‘नाना को बेवजह बहुत कुछ सहना पड़ा’- महेश

महेश ने आगे बताया कि उन्होंने फिल्म के सेट पर मौजूद कुछ लोगों से इस मामले के बारे में बात की थी. उन लोगों ने उन्हें बताया था कि वहां ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था. महेश ने इस विवाद की वजह से नाना पाटेकर को हुई परेशानी पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “सेट पर मौजूद जिन लोगों को मैं जानता था, उन सभी ने मुझे बताया था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था. बिल्कुल भी कुछ नहीं हुआ था. नाना को बेवजह बहुत कुछ सहना पड़ा. ऐसी बातों को नजरअंदाज कर देना चाहिए. लेकिन सोशल मीडिया की वजह से हर किसी की अपनी राय है और इसका कोई इलाज नहीं है.”

क्या था नाना और तनुश्री का विवाद?

साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर यौन उत्पीड़न और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था. यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी. तनुश्री का आरोप था कि मार्च 2008 में एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था. उन्होंने यह भी दावा किया था कि जब उन्होंने शूटिंग छोड़कर जाने की कोशिश की, तो उनकी कार पर भीड़ ने हमला कर दिया था. हालांकि, नाना इन सभी आरोपों को खारिज किया था.

Related Articles

Back to top button