पिता को ट्रेन में बैठाकर लौट रहा था बेटा, स्टेशन के गेट पर TTE ने रोका और फिर जो हुआ… जानकर दंग रह जाएंगे!

अक्सर हम अपने परिवार वालों या दोस्तों को ट्रेन में बैठाने या उन्हें रिसीव करने के लिए रेलवे स्टेशन जाते हैं. लेकिन क्या हो, जब आप अपने पिता को ट्रेन में बैठाकर चैन से घर लौट रहे हों और स्टेशन से बाहर निकलते वक्त टीटीई (TTE) आपको रोक ले? कुछ ऐसा ही वाकया एक युवक के साथ हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रेलवे के नियमों को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है.
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर पिंकी प्रज्ञा नाम की एक यूजर ने अपने कजिन भाई के साथ हुई इस घटना को शेयर किया. पिंकी ने बताया कि उनका भाई अपने पिता को ट्रेन में बैठाने के लिए रेलवे स्टेशन गया था. पिता की ट्रेन रवाना होने के बाद जब वह स्टेशन परिसर से बाहर निकल रहा था, तभी वहां मौजूद एक TTE ने उसे रोक लिया और उससे प्लेटफॉर्म टिकट दिखाने को कहा.
“ट्रेन से उतरे हो, टिकट दिखाओ…”
पिंकी के मुताबिक, उनके भाई ने TTE को बहुत समझाया कि वह कहीं से यात्रा करके नहीं आ रहा है, बल्कि सिर्फ अपने पिता को ट्रेन में छोड़ने आया था और अब वापस घर जा रहा है. लेकिन TTE साहब उसकी एक भी बात मानने को तैयार नहीं हुए. टीटीई का आरोप था कि स्टेशन पर अभी-अभी एक ट्रेन आकर रुकी है और वह युवक उसी ट्रेन से बिना टिकट सफर करके उतर रहा है.
इस घटना पर सवाल उठाते हुए पिंकी ने लिखा कि रेलवे स्टेशनों पर तो दिन भर दर्जनों ट्रेनें आती और जाती रहती हैं. ऐसे में सिर्फ किसी को स्टेशन से बाहर निकलते हुए देखकर यह मान लेना कि वह ट्रेन से ही उतरा है, कहां तक सही है? उन्होंने सवाल किया कि क्या अपनों को स्टेशन छोड़ने या लेने आने वाले लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ेगा?
हालांकि, पिंकी का यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स ने पिंकी की बात से असहमति जताई और उल्टा उन्हें ही रेलवे के नियम याद दिला दिए. लोगों का कहना था कि बिना नियम को समझे उस पर सवाल उठाना गलत है.
एक यूजर ने बेहद सरल शब्दों में दोनों टिकटों का फर्क समझाते हुए लिखा कि सफर करने वालों के लिए ट्रेन का टिकट होता है, और अपनों को छोड़ने या लेने आने वालों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट. अगर ऐसा नहीं होता, तो रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट बनाता ही क्यों?
वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि प्लेटफॉर्म टिकट का यह नियम आज का नहीं, बल्कि दशकों पुराना है. जब भी कोई व्यक्ति बिना यात्रा किए प्लेटफॉर्म पर जाता है, तो उसके पास प्लेटफॉर्म टिकट होना जरूरी है. कुछ लोगों ने तो यहां तक तंज कस दिया कि जो लोग अक्सर बिना टिकट यात्रा करने के आदी होते हैं, शायद उन्हें ही ट्रेन टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट के बीच का अंतर समझ नहीं आता.
यहां देखिए पोस्ट
I never realised how ridiculous this whole platform ticket concept could get until today. My cousin went to the railway station to drop off his father for a train journey. While exiting the station, he was stopped by a TTE near the exit gate and asked for a platform ticket.
He repeatedly explained that he had only come to drop his father off and was now leaving. But the TTE insisted that he must have got off a train that had just arrived at the station and was therefore a passenger. The problem is that multiple trains arrive and depart throughout the day, so naturally, people are constantly entering and leaving the station.
But how can you simply assume someone is a passenger and impose a fine without even properly verifying their explanation?
Are platform tickets meant to regulate unnecessary entry or simply become another excuse to extract fines from ordinary people?
— Pinki (@PinkiPragya) November 14, 2026




