मनोरंजन

‘ये हमारी पॉवरी हो रही है’ फेम दनानीर मोबीन का रूस में कमाल, बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, 7 करोड़ के हीरों से जड़ी ट्रॉफी जीती

‘ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पॉवरी (पार्टी) हो रही है’…साल 2021 में इतनी सी बात कह कर सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल होने वाली एक्ट्रेस दनानीर मोबीन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. दनानीर ने रूस में आयोजित हुए दूसरे ‘ओपन यूरेशियन फिल्म अवॉर्ड्स’ में बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का डायमंड बटरफ्लाई अवॉर्ड अपने नाम किया है. खास बात ये है कि अवॉर्ड की जो ट्रॉफी उन्हें मिली है, उसमें असली हीरे जड़े हुए हैं, जिनकी कीमत पाकिस्तानी रुपये में करीब 7 करोड़ बताई गई है.

फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ में दनानीर ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो फुटबॉल खेलने के लिए समाज की दकियानूसी सोच से लड़ती है. फिल्म को काफी पसंद किया गया था और अब इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए दनानीर ने अपने मुल्क का भी नाम दुनिया में रोशन कर दिया है.

क्या बोलीं दनानीर?

अवॉर्ड जीतने की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है. दनानीर ने कहा कि ऐसी फिल्म के लिए अवॉर्ज मिलना, जो महिलाओं को, उनकी ताकत को, उनके लचीलेपन को, उनके सपने को जीने को सेलिब्रेट करती है, एक ऐसा सम्मान है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है.”

डायमंड बटरफ्लाई अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 2025 में हई थी. इस अवॉर्ड के लिए यूरेशियन अकैडमी फोर सिनेमाटोग्राफिक आर्ट्स ने रशियन मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के साथ पार्टनरशिप की है और कलाकारों को ये अवॉर्ड देता है. पिछले साल पाकिस्तान की एक्ट्रेस सोनया हुसैन ने इस अवॉर्ड समारोह में फिल्म दीमक में अपने रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था.

करीब 7 करोड़ की ट्रॉफी

दनानीर को फिल्म फेस्टिवल में जो डायमंड बटरफ्लाई अवॉर्ड दिया गया है, उसकी ट्रॉफी में लैब में बनाए गए 5000 हजार हीरे जड़े हुए हैं. इसके अलावा आयोजक रूस के पूर्वी साखा गणराज्य के माइन्स से निकाले गए 10 कैरेट का एक हीरा बेस्ट फिल्म के विनर को और बाकी विजेताओं को 5 कैरेट का हीरा भी देते हैं. पिछले साल आयोजकों और इस्लामाबाद स्थित रूसी दूतावास के बयानों के मुताबिक, सिर्फ छोटे हीरों की कीमत ही 2.5 लाख डॉलर (करीब 2.2 करोड़ भारती रुपये और करीब 6.93 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) से अधिक आंकी गई थी.

मुश्किल का था मुकाबला

इस साल इस फिल्म फेस्टिवल में 19 देशों की 41 फिल्में नॉमिनेट थीं. टॉप प्राइज फिल्म ‘अगस्त’ को मिला, जो कि एक रशियन वॉर ड्रामा है. इस फिल्म का निर्देशन निकिता विसोत्सकी और इल्या लेबेदेव ने किया है. अन्य विजेताओं में किर्गिस्तान के निर्देशक कान्यबेक कलमातोव शामिल रहे, जिन्हें फिल्म ‘ऐतमातोव’ के लिए सम्मानित किया गया. वहीं, ईरान के पटकथा लेखक अलीरेजा मोटामेदी को ‘डॉटर ऑफ द फेयरी लेडी’ और कजाकिस्तान के अभिनेता झासुलान कोपबर्गेनोव को फिल्म ‘रीस्टार्ट’ के लिए अवॉर्ड दिया गया है.

Related Articles

Back to top button