अजब-गजब

पेट्रोल की टेंशन खत्म! दो भाइयों ने साइकिल को बना दिया ऐसी बाइक, देखकर आप भी कहेंगे गजब

मेले का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में झूले, दुकानें, रंग-बिरंगे टेंट, ऊंट और तरह-तरह के अनोखे नजारे आने लगते हैं. खासकर राजस्थान का पुष्कर मेला अपनी अलग पहचान रखता है. यहां देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं और हर साल कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों का ध्यान खींच लेता है. इन दिनों पुष्कर मेले का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें दो भाइयों ने अपने देसी दिमाग और शानदार जुगाड़ से एक साधारण साइकिल को हीरो स्प्लेंडर जैसी बाइक का लुक दे दिया है. अब इस अनोखी साइकिल को देखकर लोग भी हैरान हैं और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों भाइयों ने अपनी साइकिल को इस तरह मॉडिफाई किया है कि पहली नजर में वह किसी बाइक से कम नहीं लगती. साइकिल के आगे स्प्लेंडर जैसी हेडलाइट लगाई गई है. इसके अलावा पूरे फ्रेम को काले रंग से नया लुक दिया गया है. डिजाइन से लेकर छोटी-छोटी चीजों तक पर ध्यान दिया गया है. इसे देखकर साफ लगता है कि दोनों भाइयों ने इसे बनाने में काफी मेहनत की होगी.

एक महीने की मेहनत से तैयार की अनोखी साइकिल

वीडियो में जब दोनों भाइयों से इस खास साइकिल के बारे में पूछा जाता है, तो वे बताते हैं कि इसे तैयार करने में उन्हें करीब एक महीने का समय लगा. यानी यह कोई एक-दो दिन में किया गया काम नहीं है. इसके लिए उन्होंने काफी सोच-विचार किया और अपनी पसंद के हिसाब से साइकिल को नया रूप दिया.

इसकी सबसे मजेदार बात यह है कि देखने में भले ही यह स्प्लेंडर बाइक जैसी लगती हो, लेकिन चलाने के लिए इसमें पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती. जब वीडियो बनाने वाला शख्स उनसे पूछता है कि इसे चलाने का खर्च कितना आता है, तो उनका जवाब होता है, ‘फ्री’. यानी न पेट्रोल भरवाने का खर्च और न ही बढ़ती ईंधन की कीमतों की टेंशन. बस पैडल मारिए और अपनी मंजिल की तरफ निकल पड़िए.

साइकिल में पीछे बैठने के लिए भी जगह बनाई गई है, जिससे दो लोग इस पर बैठ सकते हैं. यही नहीं, वीडियो में दोनों भाइयों के बीच होने वाली मजेदार बातचीत भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस देसी जुगाड़ में कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो इसे और खास बनाती हैं. आगे की तरफ स्प्लेंडर स्टाइल हेडलाइट के साथ एक्स्ट्रा लाइटिंग भी लगाई गई है. हेडलाइट के ऊपर ‘हिंदू’ लिखा हुआ स्टिकर नजर आता है. वहीं, साइकिल के टैंक और फ्रेम को काले रंग में तैयार किया गया है, जिससे इसे बाइक जैसा लुक मिलता है.

इसके मीटर वाले हिस्से में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर भी लगाई गई है. दोनों भाई इस तस्वीर को अपनी पसंद और शौक का हिस्सा बताते हैं. कुल मिलाकर उन्होंने एक पुरानी और साधारण सी साइकिल को अपने अंदाज में ऐसा बना दिया है कि मेले में आने वाले लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन गई.

यह भी पढ़ें: 25 लोग बने तमाशबीन, लेकिन 5 अनजान लोगों ने बचाई इंसानियत की लाज, कोलकाता की घटना ने जीता दिल

पुष्कर मेले के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sunil_pushkar_00 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है. लोग दोनों भाइयों की मेहनत, क्रिएटिविटी और देसी जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

Instagram पर यह पोस्ट देखें

sunil Pushkar (@sunil_pushkar_00) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Related Articles

Back to top button