अजब-गजब

हाथ में मुर्गा, सामने मौत! मगरमच्छ ने पानी से 6 फीट ऊपर उछलकर किया हमला, हैंडलर की उंगलियां बाल-बाल बचीं

ये वायरल वीडियो देखकर अच्छे-अच्छों की सांस अटक जाएगी. एक हैंडलर हाथ में कच्चा मुर्गा लेकर रेलिंग से नीचे लटका हुआ है और नीचे पानी में दो विशाल मगरमच्छ उसका इंतजार कर रहे हैं. तभी अचानक एक मगरमच्छ पानी से इतनी जोर से ऊपर उछलता है कि उसका आधा शरीर हवा में आ जाता है. वो एक झटके में मुर्गा छीन लेता है और पानी में वापस गिर जाता है. पानी में इतना बड़ा धमाका होता है कि चारों तरफ छींटे उड़ जाते हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हैंडलर तुरंत अपना हाथ पीछे खींच लेता है और अपनी उंगलियां चेक करने लगता है. वीडियो देख रहे लोग भी यही कह रहे हैं- भाई, एक सेकंड की देर होती तो हाथ ही चला जाता.

कौन है ये हैंडलर और कहां का है वीडियो?

ये वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा में बने गेटरलैंड ऑरलैंडो का है. हैंडलर का नाम जॉन बर्केट है. वहीं, मगरमच्छ का नाम बिग जॉर्ज है, जो अपने इसी खतरनाक जंप के लिए फेमस है. इस शो को जंपरू शो कहते हैं. जॉन ने बताया कि ये उसका करीब 3 साल पुराना पहला वायरल वीडियो है. तब से अब तक इस रेलिंग को और मजबूत कर दिया गया है.

सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस?

वीडियो के कमेंट में लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं. एक तरफ लोग कह रहे हैं, ये तो प्रोफेशनल हैंडलर है, ये शो रोज करता है, इसमें कोई खतरा नहीं है. दूसरी तरफ लोग कह रहे हैं, हाथ से खिलाना सरासर बेवकूफी है, किसी दिन हाथ चला जाएगा. किसी औजार से खिलाना चाहिए. यह भी पढ़ें:मगरमच्छ की पीठ पर पुश-अप वाला वीडियो असली है या AI? शख्स के एक इशारे ने खोल दिया पूरा राज

कुछ लोग तो ये भी पूछ रहे हैं कि ये मगरमच्छ है या घड़ियाल? जॉन ने खुद कमेंट में बताया है कि यहां मगरमच्छ और घड़ियाल दोनों एक साथ रखे गए हैं. आप बताओ कि ये बहादुरी है या बेवकूफी? हाथ से मगरमच्छ को खिलाना चाहिए या नहीं? वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

Crocodile Jump

Images Source: Instagram/@jon_burket

Related Articles

Back to top button